राष्ट्रीय

शिक्षा मंत्री कर रहे इंटरमीडिएट की पढ़ाई, इस वर्ष देंगे परीक्षा

शिक्षा मंत्री कर रहे इंटरमीडिएट की पढ़ाई, इस वर्ष देंगे परीक्षा
x
झारखण्ड (Jahrkhand) के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो (jagarnath mahto) इंटरमीडिएट की देगे परीक्षा

Ranchi Jharkhand Jagarnath Mahto News: 54 वर्ष के जगरनाथ महतो (jagarnath mahto) डुमरी विधानसभा क्षेत्र (Dumri Assembly Constituency) से झारखंड मुक्ति मोर्चा (Jharkhand Mukti Morcha) के विधायक हैं और वे राज्य के शिक्षा मंत्री की जिम्मेदारी निभा रहे है। शायद इस जिम्मेदारी को निभाते हुए माना की शिक्षा कितनी जरूरी है,

यही वजह है कि उन्होने इस वर्ष झारखंड अकेडमिक काउंसिल द्वारा ली जाने वाली इंटरमीडिएट की परीक्षा में शामिल हो रहे है। खबरों के तहत उन्होंने गत वर्ष भी इस परीक्षा का फॉर्म भरा था, लेकिन बढ़ते कोविड संक्रमण की वजह से इस परीक्षा में वे शामिल नहीं हो पाए थे।

पढ़ाई के लिए उम्र नही होती-शिक्षा मंत्री

झारखंड के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो (Jharkhand Education Minister Jagarnath Mahto) मैट्रिक पास हैं. उनका कहना है कि पढ़ाई की कोई उम्र नहीं होती। उनके पास आलोचकों को जवाब देने और शान के साथ पढ़ाई करने का संकल्प है। दिसंबर 2019 में हेमंत सोरेन के नेतृत्व में राज्य में नयी सरकार बनी तो उन्हें मंत्रिमंडल में शिक्षा मंत्री का ओहदा दिया गया। कई लोगों ने उन्हें यह विभाग दिये जाने पर आलोचना की।

ऐसे चर्चा में आए महतो

जगरनाथ महतो अपने कड़े निणर्य के लिए भी जाने जाते है। राज्य में पिछले दो दशकों से भी ज्यादा समय से अस्थायी तौर पर कार्यरत 65 हजार से ज्यादा शिक्षकों की सेवा शर्तों का मसला सुलझाने के बाद वह राज्य में चर्चा में हैं। वे कहते हैं कि वो पूरी गंभीरता के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते है।

कोविड के शिकार थें महतो

जगरनाथ महतो ने अगस्त, 2020 में अपने ही विधानसभा क्षेत्र के नवाडीह इंटर कॉलेज में इंटरमीडिएट आर्ट्स में एडमिशन लिया था, लेकिन इसके एक महीने बाद ही वह कोविड से गंभीर रूप से संक्रमित हो गए. वो लंबे समय तक कोमा में रहे. उन्हें एयरलिफ्ट कर चेन्नई ले जाया गया, जहां फेफड़े के सफल प्रत्यारोपण और लगभग नौ महीने चले इलाज के बाद वह वापस झारखंड लौटे। वे शिक्षा मंत्री का पद संभाला और अपने दायित्वों को लेकर सक्रिय हैं।

Next Story