राष्ट्रीय

फिर महसूस किये गए भूकंप के झटके! जम्मू कश्मीर में रहा केंद्र हिमाचल प्रदेश, दिल्ली-NCR, हरियाणा, पंजाब तक हुआ असर

Morocco Earthquake News
x

Morocco Earthquake News

Jammu Kashmir Earthquake News Today, भूकंप की खबर: देश के उत्तरीय राज्य जम्मू-कश्मीर से बड़ी खबर सामने आ रही है। जम्मू कश्मीर में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं।

Jammu Kashmir Earthquake News Today, भूकंप की खबर: देश के उत्तरीय राज्य जम्मू-कश्मीर से बड़ी खबर सामने आ रही है। जम्मू कश्मीर में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। इसका सबसे अधिक असर राज्य के डोडा पर देखने को मिला। इसका असर पडोसी राज्य हिमाचल प्रदेश, दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा, पंजाब पर भी देखने को मिला।

मीडिया रिपोर्ट्स से मिली जानकारी के अनुसार इस भूकंप की तीव्रता 4.3 रही। देर रात 2 बजकर 20 मिनट में भूकंप के झटके महसूस किये हैं। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के मुताबिक भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.3 मापी गई है। बता दें की जम्मू-कश्मीर के कटरा से 81 किलोमीटर दूर भूकंप के झटके महसूस किये गये हैं। भूकंप का उपरिकेंद्र लगभग श्रीनगर के दक्षिण पूर्व में 140 किमी पर था।

भूकंप विज्ञान केंद्र ने जानकारी दी की भूकंप व्यापक रूप से जम्मू और कश्मीर क्षेत्र और पड़ोसी राज्यों में महसूस किया गया था। हिमाचल प्रदेश, दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा, पंजाब से 2 घंटे में 30 से अधिक फेल्ट प्रतिक्रियाएँ प्राप्त हुई हैं।

Suyash Dubey | रीवा रियासत

Suyash Dubey | रीवा रियासत

News Content SEO Expert

Next Story