राष्ट्रीय

Earthquake Bihar in Patna: दो दिन बाद फिर महसूस हुए भूकंप के झटके, घरों से निकल सड़कों में आए लोग

Aaryan Dwivedi
16 Feb 2021 6:48 AM GMT
Earthquake Bihar in Patna: दो दिन बाद फिर महसूस हुए भूकंप के झटके, घरों से निकल सड़कों में आए लोग
x
दो दिन बाद फिर से भूकंप (Earthquake) के हल्के झटके आए हैं। इस बार यह झटका बिहार के पटना शहर में आया है। इससे पहले देश की राजधानी दिल्ली,

Earthquake Bihar in Patna: दो दिन बाद फिर महसूस हुए भूकंप के झटके, घरों से निकल सड़कों में आए लोग

पटना। दो दिन बाद फिर से भूकंप (Earthquake) के हल्के झटके आए हैं। इस बार यह झटका बिहार के पटना शहर में आया है। इससे पहले देश की राजधानी दिल्ली, पंजाब, जम्मू काश्मीर, राजस्थान में भूकंप के झटके आए थे।

Earthquake Bihar in Patna: दो दिन बाद फिर महसूस हुए भूकंप के झटके, घरों से निकल सड़कों में आए लोग

बिहार की राजधानी पटना में यह भूकंप 9.23 पर आया हैं। भूकंप से डरे-सहमे लोग अपनी जान बचाकर सड़कों पर उतर आए। इस भूकंप की तीव्रता 3.5 थी। भूकंप आने की जानकारी देते हुए बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने एक ट्वीट किया हैं। जिसमें उन्होंने लोगों की सुरक्षा की दुआ की है।

बता दें कि देश में भूकंप (Earthquake) का यह झटका तीसरी बार हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो शुक्रवार की रात भूकंप के झटके दो बार आए थे। जिसकी तीव्रता आज आए भूकंप से दोगुना थी। पिछली बार यह भूकंप लगभग साढ़े 10 बजे के बीच आया था। उस समय लोग सोने की तैयारियों थे। जैसे ही लोगों को भूकंप आना महसूस हुआ उनकी नींद उड़ गई। वह बिस्तर छोड़ सीधे सड़क पर निकल आए।

Tremors felt in Patna.

I wish everyone safety and plead all to be attentive, take safety precautions & move to safe open spaces if needed.

— Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) February 15, 2021

तो वहीं जम्मू काश्मीर के पूर्व सीएम ने भूकंप (Earthquake) को लेकर एक ट्वीट किया था। जिसमें उन्होंने बताया कि यह काफी भयावह था। इस तरह के भूकंप वह साल 2005 में महसूस किए थे। इसी सोशल मीडिया में भूकंप के कई वीडियो एवं तस्वीरें वायरल हुई थी।

जिसमें लोग सड़कों पर जमा नजर आए थे। साथ ही वीडियो में घरों के बल्व, लाइटें हिलते हुए लोगों ने दिखाया था। हालांकि बिहार में जो भूकंप (Earthquake) आज आया है उससे अभी तक किसी भी प्रकार की अनहोनी की खबर नहीं आई है।

Online Class परमानेंट विकल्प नहीं, जल्द खुलेंगे छात्रावास: Shivraj Singh Chouhan

दो कारों के बीच टक्कर में एक मृत, 8 घायल-Chhatarpur news

MP : पूर्व सीएम का शिवराज पर तंज, क्या पंचर हुई साईकिल, मंहगाई पर 20 को प्रदेश होगा बंद…

Aaryan Dwivedi

Aaryan Dwivedi

    Next Story