राष्ट्रीय

भारी बारिश के चलते कई एक्सप्रेस ट्रेन रद्द तो कइयों का बदला रूट, लाखो यात्री होंगे प्रभावित

indian railways
x
रेल यात्रियों के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। रेलवे द्वारा उत्तर रेलवे पर पानी भराव हो जाने के कारण रेल यातायात प्रभावित रहेगा।

रेल यात्रियों के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। रेलवे द्वारा उत्तर रेलवे पर पानी भराव हो जाने के कारण रेल यातायात प्रभावित रहेगा। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार उपरोक्त के कारण उत्तर पश्चिम रेलवे पर संचालित निम्न रेलसेवाएं प्रभावित रहेगी :-

रद्द रेलसेवाएं (प्रारम्भिक स्टेशन से)

गाड़ी संख्या 14661, बाडमेर-जम्मूतवी दिनांक 12.07.2023 को रद्द रहेगी।

3गाडी संख्या 09656. उधमपुर उदयपुर दिनांक 12.07.2023 को रद्द रहेगी।

मार्ग परिवर्तित रेलसेवाएं (प्रारम्भिक स्टेशन से)

1. गाड़ी संख्या 14646, जम्मूतवी- जेसलमेर रेलसेवा जो जम्मूतवी से प्रस्थान करेगी वह परिवर्तित मार्ग दावा अम्बाला-पानीपत-दिल्ली होकर संचालित होगी।

2. गाड़ी संख्या 19223, अहमदाबाद-जम्मूतवी रेलसेवा जो अहमदाबाद प्रस्थान करेगी वह परिवर्तित मार्ग वाया फिरोजपुर कैंट-लुधियाना-जालन्धर-कैट-पठानकोट होकर संचालित होगी।

3. गाडी संख्या 19224, जम्मूतवी-अहमदाबाद रेलसेवा जो दिनांक 12.07.23 को जम्मूतवी से प्रस्थान करेगी यह परिवर्तित मार्गी वाया पठानकोट-जालन्धर सिटी-लुधियाना- फिरोजपुर-कैंट होकर संचालित होगी।

4. गाडी संख्या 19225, जोधपुर-जम्मूतवी रेलसेवा जो जोधपुर से प्रस्थान की है, वह परिवर्तित मार्ग वाया फिरोजपुर कैंट-लुधियाना- जालन्धर कैट-पठानकोट होकर संचालित होगी।

5. गाडी संख्या 19226 जम्मूतवी-जोधपुर रेलसेवा जो जम्मूतवी से प्रस्थान करेगी. यह परिवर्तित मार्ग वाया पठानकोट-अमृतसर-जालन्धर सिटी-लुधियाना- फिरोजपुर कैंट होकर संचालित होगी।

Next Story