राष्ट्रीय

Dubai Vs Mumbai: जेट एयरवेज के पूर्व CEO ने आनंद महिंद्रा के रेन पोस्ट का विरोध किया, कहा- क्या बर्फीले ओस्लो में लोग बंबई का मज़ाक उड़ाएंगे?

Dubai Vs Mumbai: जेट एयरवेज के पूर्व CEO ने आनंद महिंद्रा के रेन पोस्ट का विरोध किया, कहा- क्या बर्फीले ओस्लो में लोग बंबई का मज़ाक उड़ाएंगे?
x
दुबई में हुई बारिश को लेकर विशेषज्ञों के बीच में यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि कहीं क्लाउड सीडिंग का प्रयोग (Cloud seeding experiment in Dubai) गलत साबित तो नहीं हुआ? इसी बीच सोशल मीडिया पर एक ट्वीट चर्चा का विषय बन गया है।

Dubai Floods: संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के दुबई शहर में हाल ही में हुई भारी बारिश हुई है। इस भारी बारिश के कारण शहर का जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया। बारिश को लेकर विशेषज्ञों के बीच में यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि कहीं क्लाउड सीडिंग का प्रयोग (Cloud seeding experiment in Dubai) गलत साबित तो नहीं हुआ? इसी बीच सोशल मीडिया पर एक ट्वीट चर्चा का विषय बन गया है।

जाने-माने उद्योगपति आनंद महिंद्रा ने माइक्रोब्लॉगिंग साइट X पर दुबई की बारिश और बाढ़ का एक वीडियो शेयर किया। वीडियो में घुटने तक गहरे पानी में वाहन चलते दिख रहे थे। उन्होंने लिखा, "नहीं, ये मुंबई नहीं है। ये दुबई है..." दुबई को उसके रेगिस्तानी इलाके और कम बारिश के लिए जाना जाता है, इसलिए ये वीडियो लोगों के लिए चौंकाने वाला था।

इस ट्वीट पर जेट एयरवेज़ के पूर्व CEO संजीव कपूर ने जवाब दिया। उन्होंने महिंद्रा की तुलना को गलत बताया। कपूर ने लिखा, "ये गलत तुलना है। दुबई इतनी भारी बारिश के लिए नहीं बनाया गया है। इतनी बारिश तो किसी भी शहर में बाढ़ ला सकती है। इससे बेहतर तुलना ये होगी कि अगर अचानक से बंबई में भारी बर्फबारी हो जाए, तो वहां भी तो मुश्किलें खड़ी हो जाँगी। क्या बर्फीले ओस्लो शहर के लोग ऐसे हालात में बंबई का मजाक उड़ाएंगे?"

कपूर ने एक और ट्वीट में सफाई देते हुए कहा कि शायद महिंद्रा का दुबई का मजाक उड़ाने का इरादा नहीं था। उन्होंने लिखा, "पुनः पढ़ने पर लगा कि शायद आनंद महिंद्रा दुबई का मजाक नहीं उड़ा रहे थे। लेकिन ये बात तो सच है कि दुबई इतनी भारी बारिश के लिए तैयार नहीं था। भले ही बारिश का कारण कुछ भी हो। किसी भी शहर को हर तरह के मौसम के लिए तैयार होना अव्यावहारिक है।"

कपूर ने एक और वीडियो साझा करते हुए लिखा, "ये किसी भी शहर के लिए सामान्य बारिश नहीं है! अगर ये क्लाउड सीडिंग का नतीजा है, तो शायद उम्मीद से कहीं ज्यादा बारिश हो गई। कुछ ही घंटों में साल भर की बारिश हो गई!"

Next Story