
DSE Odisha Result 2022 जारी, ऐसे करें अपना स्कोर कार्ड डाउनलोड

DSE Odisha CBT Result Direct Link, DSE Odisha Result 2022: माध्यमिक शिक्षा निदेशालय (DSE), ओडिशा ने अपनी ऑफिसियल वेबसाइट (dseodisha.in) पर कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) के परिणामों की घोषणा कर दी है। बता दें यह परीक्षा 3 से 12 मार्च तक आयोजित कराई गई थी। ध्यमिक शिक्षा निदेशालय (DSE), ओडिशा द्वारा यह परीक्षा भारतीय नियुक्त प्रशिक्षु (IAT) / प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (TGT) पदों के लिए आयोजित की गई थी।
जानकारी के अनुसार इस परीक्षा के माध्यम से ओडिशा के सरकारी माध्यमिक विद्यालयों में कला / विज्ञान, हिंदी, संस्कृत, तेलुगु और शारीरिक शिक्षा शिक्षक के रूप में कुल 11,043 रिक्तियां भरी जाएंगी।
DSE Odisha Result 2022 Direct Link
- हिंदी, संस्कृत, तेलुगु और PET के पदों के लिए
- टीजीटी कला, विज्ञान (पीसीएम) और विज्ञान (सीबीजेड) के पदों के लिए
DSE Odisha Result: ऐसे देखें रिजल्ट
Step 1. सबसे पहले DSE Odisha पर जाएं- dseodisha.in
Step 2. अब वेबसाइट के होम पेज पर 'Scorecard of CBT for the Posts of Hindi, Sanskrit, Telugu and PET' or 'Scorecard of CBT for the Posts of TGT ARTS, Science (PCM) and Science (CBZ)' की लिंक पर क्लिक करें।
Step 3. मांगी गयीं महत्वपूर्ण जानकारियां भर दें एवं सबमिट बटन पर क्लिक करें।
Step 4. आपकी स्क्रीन के सामने रिजल्ट आ जायेगा।
Step 5. अब अपने रिजल्ट को डाउनलोड करें व भविष्य के काम के लिए इसका प्रिंट आउट निकलवा लें।




