राष्ट्रीय

नशे में धुत रिटायर्ड फौजी ने चलाई दनादन गोलियां, फिर जो हुआ चौका देने वाला था..

Rewa News
x
शराब के नशे में धुत फौजी ने रात के समय दनादन गोलियां चलाने लगा।

आगरा। शराब के नशे में धुत फौजी ने रात के समय दनादन गोलियां चलाने लगा। मौके पर मौजूद लोग अपनी जान बचाकर इधर-उधर भागने लगे। जिसे जहां जगह मिली वही दुबक गया। लेकिन इसी दौरान फौजी की गोली का निशाना बनी एक महिला समेत 5 लोग घायल हो गए।

मौके पर मची अफरा-तफरी

मिली जानकारी के अनुसार आगरा के फतेहाबाद क्षेत्र में आने वाले डौक थाना के मढ़ी गांव में रिटायर्ड फौजी चंद्रपाल ने शुक्रवार रात दनादन फायरिंग कर दी। फौजी का अपने पड़ोसी रजनीकांत से 1 वर्ष से विवाद चल रहा है। ऐसे में वह तैश में आए शराब के नशे में धुत चंद्रपाल ने गाली-गलौज करते हुए विवाद शुरू कर दिया। इसके पश्चात जब रजनीकांत ने विरोध किया तो वह बंदूक से फायरिंग करने लगा।

बताया जाता है कि गोली चलने की आवाज सुनने के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल निर्मित हो गया। मौके पर मौजूद लोग अपनी जान बचाकर इधर-उधर भागने लगे। जिसे जहां भी स्थान मिला वह वही दुबक कर बैठ गया। पुलिस के पहुंचने के पश्चात ही लोग बाहर निकले।

महिला समेत पांच घायल

चंद्रपाल द्वारा की गई फायरिंग में गोली लगने से महिला और उसकी दो बेटियों समेत लोग घायल हुए हैं। फौजी की इस फायरिंग के बाद क्षेत्र में चारों ओर दहशत का वातावरण निर्मित हो गया। इस दौरान पुलिस को सूचना दी। मौके की नजाकत को समझते हुए पुलिस फौरन घटनास्थल पर पहुंची और फौजी को दबोच लिया।

घायल अस्पताल में भर्ती

मौके पर पहुंची पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है वही हादसे मे घायल सभी पांचों लोगों एसएन मेडिकल कॉलेज में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों के परामर्श अनुसार महिला तथा एक बच्ची की हालत गंभीर बताई जा रही है।

महिला ने पूर्व में दर्ज कराई थी रिपोर्ट

आरोपी पर पूर्व में घायल महिला द्वारा छेड़छाड़ का मामला दर्ज करवाया गया था। इसी मामले पर 1 वर्ष पूर्व आरोपी जेल भी जा चुका है। ऐसे में वह अपने पड़ोसी से बैर मानते हुए विवाद कर दिया।

Sandeep Tiwari | रीवा रियासत

Sandeep Tiwari | रीवा रियासत

    Next Story