राष्ट्रीय

President Draupadi Murmu Tweet: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से हुई चूक, ट्विटर पर दी आजादी के 76 वें दिवस की शुभकामनायें

President Draupadi Murmu Tweet: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से हुई चूक, ट्विटर पर दी आजादी के 76 वें दिवस की शुभकामनायें
x
President Murmu Tweet: आजादी की 75वीं वर्षगांठ में देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शुभकामनायें दी हैं. लेकिन उनकी बधाई से लोग चौंक रहें हैं।

President Draupadi Murmu Independence Day Tweet: देश को आजाद हुए कल 15 अगस्त से पूरे 75 वर्ष हो जायेंगे। आजादी के 75 साल होने के उपलक्ष्य में पूरा देश तिरंगे के रंगा हुआ है, व सभी धर्म-जाती के लोग देशप्रेम से ओतप्रोत होकर इस दिवस को आजादी के अमृत महोत्सव (Amrit Mahotsav) के रूप में मनाने जा रहें हैं। इसी बीच देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (President Draupadi Murmu) ने भी देशवाशियों को ट्वीट (Tweet) कर बधाई दी है। लेकिन उन्होंने पचहत्तरवें नहीं बल्कि 76वें दिवस की बधाई दी है। इस पर लोगों ने अपनी तत्काल प्रतिक्रियाएं दी हैं।

कल देश 15 अगस्त मनाने जा रहा है, आजादी की इस बेला में सभी राजनेता देशवाशियों को शुभकामनाएं देते नजर आ रहें हैं, वे सोशल मीडिया व अपने ट्विटर हैंडल पर ट्वीट करके देशवाशियों का उत्साहवर्धन कर रहें हैं. ठीक इसी प्रकार से 14 अगस्त की शाम 7 बजकर 1 मिनट पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी देशवाशियों को शुभकामनायें दी हैं, उन्होंने लिखा की- नमस्कार! छिहत्तरवें स्वाधीनता दिवस की पूर्व संध्या पर देश-विदेश में रहने वाले सभी भारतीयों को मैं हार्दिक बधाई देती हूं। लेकिन राष्ट्रपति की बधाई ने लोगों को चौंका दिया है, क्योंकि पूरे भारत वर्ष में कल के दिन आजादी की 75वीं वर्षगाँठ मनाई जा रही है। और देश के बच्चे-बच्चे को यह बात पता है।

Rashtrapati Draupadi Murmu Independence Day Tweet:


लोगों ने दी प्रतिक्रियाएं

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के ट्वीट के बाद लोगों ने तत्काल प्रतिक्रियाएं देना प्रारम्भ कर दिया है। रिप्लाई देते हुए एक यूजर ने लिखा- यह बड़ी भूल है, तो वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा- आदरणीय राष्ट्रपति को आजादी की 75 वीं वर्षगांठ की शुभकामनायें।

एक यूजर ने लिखा की आप देश के सर्वोच्च पद पर बैठकर जनता को भ्रमित कर रहीं हैं। कृपया स्पष्ट करें की किस प्रकार से यह 76 वीं वर्षगांठ है।

राष्ट्रपति महोदया से नहीं हुई है भूल

हालांकि कोई भी राजनेता हों वे स्वयं अपने सोशल अकॉउंट हैंडल नहीं करते हैं। बल्कि उनके लिए अलग से लोग होते हैं, लेकिन राष्ट्रपति महोदया के इस ट्वीट के बाद सभी उनकी बात रहस्य है या मात्र एक भूल जानने का प्रयास कर रहें हैं।अगर देखा जाये तो देश को आजाद हुए 75 वर्ष पूरे हो गए, लेकिन यह आजादी से लेकर अब तक छिहत्तरवां ऐसा मौका है या कहें की दिन होगा। 1947 का 15 अगस्त का दिन भारत के लिए सबसे महत्वपूर्ण ऐतिहासिक दिनों में से एक है जिसे भूला नहीं जा सकता। अतः इस दिन को मिलाकर देश की आजादी का यह 76वां दिन होगा।


Next Story