राष्ट्रीय

Draupadi Murmu Salary: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को कितनी सैलरी मिलेगी? भारत के राष्ट्रपति को क्या सुख-सुविधाएं मिलती हैं

Draupadi Murmu Salary: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को कितनी सैलरी मिलेगी? भारत के राष्ट्रपति को क्या सुख-सुविधाएं मिलती हैं
x
Salary Of President Of India 2022: भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की सैलरी और फेसिलिटी जानकर आपकी बुद्धि ना खुल जाए तो कहियेगा!

Draupadi Murmu Salary And Facility: भारत की 15 वीं और देश की दूसरी महिला राष्ट्रपति के साथ पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की पूरी दुनिया में चर्चा हो रही है. और हो भी क्यों ना? द्रौपदी मुर्मू दुनिया की सबसे तेज़ी से बढ़ती अर्थव्यवस्था वाले राष्ट्र की महामहिम जो हैं. 25 जुलाई को श्री मुर्मू भारत के राष्ट्रपति की शपथ लेंगी।

NDA की उम्मीदवार रहीं द्रौपदी मुर्मू को ना सिर्फ पार्टी के गठबंधन वालों से वोट मिले बल्कि विपक्ष के नेताओं ने भी भयंकर क्रॉस वोटिंग कर दी, मुर्मू के पक्ष में 13 राज्यों के 119 विधायकों ने अपनी पार्टी के खिलाफ जाकर क्रॉस वोटिंग की, कांग्रेस की सत्ता वाले राज्यों के MLA और MP ने यशवंत सिन्हा को नकारते हुए मुर्मू को राष्ट्र का राष्ट्रपति सुना। 17 सांसदों ने भी क्रॉस वोटिंग की.

द्रौपदी मुर्मू को कितने वोट मिले

Draupadi Murmu Vote Count: द्रौपदी मुर्मू को टोटल 7 लाख 76 हज़ार 803 वोट हासिल हुए मतलब 64% वोटिंग उनके समर्थन में हुई

यशवंत सिन्हा को कितने वोट मिले

Yashvant Sinha Vote Count: राष्ट्रपति बनने के बाद CAA/NRC को खत्म करने का सपना देखने वाले TMC नेता यशवंत सिन्हा को सिर्फ 36% वोट मिले उन्हें सिर्फ 3 लाख 80 हज़ार 177 इलेक्टोरल वोट ही मील सके.

अब सीधा पॉइंट में आते हैं और जानते हैं कि भारत के राष्ट्रपति को क्या सुख-सुविधाएं मिलती हैं (What Is The Salary Of President Of India) और महामहिम को कितनी सैलरी मिलती है. (Draupadi Murmu Salary And Facility)

भारत के राष्ट्रपति का वेतन और सुविधाएं

Salary And Facilities Of President Of India: राष्ट्रपति भारत का सर्वोच्च पद होता है, द्रौपदी मुर्मू, भारत की प्रथम नागरिक होंगी। राष्ट्रपति का देश की राजनीति में ज़्यादा दखल नहीं होता है लेकिन राष्ट्रपति के दखल देने पर बड़े-बड़ों की राजनीति खत्म हो जाती है. साल 2017 तक भारत के राष्ट्रपति का वेतन सिर्फ 1.5 लाख रुपए होता था, इससे ज़्यादा सैलरी तो विधायकों, मंत्रियों और ब्यूरोक्रेट्स को मिलती थी.

भारत के राष्ट्रपति को कितनी सैलरी मिलती है

Indian President Salary: साल 2017 में भारत के राष्ट्रपति की सैलरी बढाकर 5 लाख रुपए प्रति महीने कर दी गई थी. मतलब साल का 60 लाख रुपए भारत के राष्ट्रपति का एनुअल पैकेज है. 5 सालों के कार्यकाल में भारत के राष्ट्रपति को 3 करोड़ रुपए बतौर सैलरी मिलता है.

द्रौपदी मुर्मू को कितनी सैलरी मिलेगी

Draupadi Murmu Salary As President Of India: भारत की नई राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को भी 5 लाख रुपए महीने के हिसाब से वेतन मिलेगा। मतलब साल का 60 लाख और पूरे कार्यकाल का 3 करोड़ रुपए। (आप इस अमाउंट को सुनकर अभी से मत चौक जाइएगा! अभी तो शुरुआत है)

भारत के राष्ट्रपति को क्या सुविधाएं मिलती हैं

Facilities Which Are Provided To President Of India: 5 लाख रुपए सालाना वेतन के बाद भारत के राष्ट्रपति के जीवनसाथी को भी 30 हज़ार रुपए हर महीने सेकेट्री सहायता के रूप में मिलता है. मूल वेतन के अलावा कई तरह के भत्ते मिलते हैं. जिनमे मुफ्त चिकित्सा, आवास, यात्रा शामिल है. राष्ट्रपति आवास के स्टाफ, मेहमान, और भोजन पानी की व्यवस्था के लिए सालाना 2 करोड़ 25 लाख रुपए का खर्च मिलता है.

प्रेसिडेंट ऑफ़ इंडिया के पास दुनिया का सबसे बड़ा घर मतलब भारत का राष्ट्रपति भवन मिलता है. जो 5 एकड़ में फैला हुआ है. राष्ट्रपति के पास 5 लोग सचिव के रूप में काम करते हैं, राष्ट्रपति भवन में 200 लोगों का स्टाफ होता है. राष्ट्रपति को छुट्टियां मानाने के लिए फ्री में विदेश की टिकट, वहां रहने, घूमने, खाने-पीने का पूरा खर्च भारत सरकार अदा करती है. जो सुविधाएं राष्ट्रपति को मिलती हैं वो फेसिलिटी उनके जीवनसाथी को भी दी जाती हैं. भारत का राष्ट्रपति दुनिया के किसी भी देश की फ्री यात्रा कर सकता है.

क्या भारत के राष्ट्रपति को इनकम टैक्स देना पड़ता है

Does the President of India have to pay income tax: भारत के राष्ट्रपति को किसी भी प्रकार का टैक्स नहीं देना पड़ता।

भारत के राष्ट्रपति की सुरक्षा में कितने लोग होते हैं

President of India Security Personnel: राष्ट्रपति के कारवां में टोटल 25 हाई सेफ्टी बुलटप्रूफ़, अटैक प्रूफ गाड़ियां होती हैं. राष्ट्रपति के बॉडीगार्ड्स को प्रेसिडेंशियल बॉडीगार्ड कहते हैं. भारत के राष्ट्रपति की सुरक्षा 86 बॉडीगार्ड्स करते हैं जिनके पास आधुनिक हथियार, सुरखा कवच, हाई सिक्योरिटी डिवाइस होती हैं.

भारत के राष्ट्रपति की कार कौन सी होती है

Car Of President Of India: भारत के राष्ट्रपति को मर्सडीज बेंज मिलती है, जो किसी भी प्रकार के हमले को झेलने के लिए खास रूप से तैयार की जाती है

Next Story