राष्ट्रीय

Dinesh Karthik in IPL 2022: RCB के लिए फिनिशर का रोल निभा रहें डीके, 210 की औसत से बना रहें रन; 7 में से 6 मैचों में नाबाद पारी

Aaryan Puneet Dwivedi
20 April 2022 11:32 AM IST
Dinesh Karthik in IPL 2022
x

Dinesh Karthik in IPL 2022

Dinesh Karthik in IPL 2022: 7 मैचों में 210 की औसत से दिनेश कार्तिक ने 210 रन बनाएं, जिनमें से 6 पारियों में वे नाबाद रहें.

Dinesh Karthik in IPL 2022: टीम इंडिया के दिग्गज बल्लेबाज और विकेटकीपर दिनेश कार्तिक का आईपीएल 2022 में बोलबाला है. IPL के 15वे सीजन के लिए रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) ने डीके को 5.5 करोड़ में खरीदा था. अब वे टीम को एक बेहतरीन फिनिशर बन कर जीत दिला रहें हैं. दिनेश कार्तिक के IPL 2022 Stats की बात करें तो 19 अप्रैल तक खेले गए RCB के 7 मैचों में डीके 6 मैचों में नाबाद रहें.

दिनेश कार्तिक की 7 मैचों में से 6 मैचों में नाबाद पारी

दिनेश कार्तिक आईपीएल 2022 में आरसीबी के लिए बेस्ट फिनिशर बनकर उभरे हैं. उन्होंने हर मौके में टीम को जीत दिलाने की भूमिका अदा की है. आरसीबी ने अब तक 7 मैच खेले हैं, जिनमें कार्तिक 6 मैचों में नॉट आउट रहें. 7 मैचों में उन्होंने 210 की औसत और 205.88 के स्ट्राइक रेट से 210 रन बनाए. इन पारियों में डीके ने कुल 18 चौके और 15 छक्के जड़े. वही बैंगलोर और दिल्ली के बीच खेले गए आईपीएल के 27वे मुकाबले में उन्होंने शानदार अर्धशतकीय पारी खेली, जिसमें वे नाबाद रहें और टीम को जीत दिलाई. जबकि IPL 2021 में उन्होंने 17 मैच खेले, जिनमें उन्होंने 22 की औसत से कुल 223 रन बनाए थें.

Dinesh Karthik IPL 2022 Stats

SN

Match No.

Against

Runs

Balls

13PBKS (PBKS Won)32*14
26KKR (RCB Won)14*7
313RR (RCB Won)44*23
418MI (RCB Won)7*2
522CSK (CSK Won)3414
627DC (RCB Won)66*34
731LSG (RCB Won)13*8
Total7 Matches
210 Runs102 (Balls)

अंक तालिका पर दूसरे स्थान में है RCB

आरसीबी IPL 2022 में लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रही है. हांलाकि विराट कोहली का बल्ला अभी भी खामोश है. लेकिन टीम 7 में से 5 मैच जीतकर 10 अंकों के साथ अंक तालिका (IPL 2022 Point Table) में दूसरे स्थान पर काबिज है. अभी तक RCB का सामना PBKS, KKR, RR, MI, SCK, DC और LSG से हुआ है. जिसमें PBKS और CSK के खिलाफ RCB को हार का सामना करना पड़ा है, बाकी मैचों में टीम को जीत मिली है.

Aaryan Puneet Dwivedi

Aaryan Puneet Dwivedi

Aaryan Puneet Dwivedi is a senior editor and an experienced journalist who has been active in the news industry since 2013. He has extensive experience covering and editing news across multiple fields, including politics, national and international affairs, sports, technology, business, and social issues. He is a state-level accredited journalist recognized by the Madhya Pradesh government. Known for his in-depth understanding of news and current affairs, he focuses on delivering accurate, reliable, and reader-friendly information across all major news categories.

Next Story