
क्या अल्लाह शब्द संस्कृत से आया है? शंकराचार्य के दावे से सभी को हैरान कर दिया

From Where Allah Word Came: पुरी मठ के शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती के दावे ने सभी को हैरान कर दिया है. शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती ने कहा है कि अल्लाह शब्द संस्कृत से आया है. उन्होंने कहा है कि अल्लाह शब्द मातृशक्ति का है, मां दुर्गा का आह्वान करने के लिए अल्लाह शब्द का इस्तेमाल किया जाता है।
शंकराचार्य ने यह बात अल्लाह और ओम को एक बताने वाले जमीयत उलेमा-ए-हिंद प्रमुख मौलाना सैयद अरशद मदनी के बयान के जवाब कही है. उन्होंने कहा- धर्म पर सवाल उठाने वाले लोग पहले संस्कृत-व्याकरण का पठन-पाठन करें। हम सबके पूर्वज सनातनी वैदिक आर्य ही थे।
धर्म के बिना राजनीति नहीं हो सकती
शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती ने कहा कि- राजनीति और धर्म एक दूसरे से अलग नहीं हो सकते, धर्म के बिना राजनीति नहीं हो सकती। शंकराचार्य ने कहा कि रामचरितमानस पर टिप्पणी करने वाले लोग चाणक्य नीति का अध्ययन करें। जो लोग रामायण को लेकर बात कर रहे हैं, उनमें हिम्मत हो, तो बाइबल और कुरान पर कटाक्ष करके दिखाएं, फिर देखिए क्या होता है।
2024 में मोदी की पीएम बनेंगे
उन्होंने कहा- 2024 में भी नरेंद्र मोदी ही प्रधानमंत्री बनेंगे, क्योंकि वह देश को लूट कर अपना घर भरने वाले नेता नहीं हैं। पुरी शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती मंगलवार को पांच दिवसीय प्रवास पर वाराणसी पहुंचे हैं। वे 5 दिनों तक चलने वाली संगोष्ठी, दीक्षांत और धर्मसभा में शामिल होंगे।
धीरेंद्र शास्त्री का समर्थन किया
उन्होंने बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर का समर्थन करते हुए कहा- उनपर हनुमान जी की कृपा है. वो कोई पाखंडी या ढोंगी नहीं है जो जादू करके चमत्कार का दावा करते हैं. वो सच्चे सनातनी हैं.
भारत हिन्दू राष्ट्र बनेगा
कुछ दिन पहले शंकराचार्य ने कहा की 2025 तक भारत हिन्दू राष्ट्र बन जाएगा। ऐसा होने से कोई रोक नहीं सकता है. चाहे संविधान बदल जाए, लेकिन भारत हिंदू राष्ट्र बनकर रहेगा।




