राष्ट्रीय

Deoghar Airport Modi: देवघर एयरपोर्ट का पीएम मोदी ने किया उद्घाटन, सीएम सोरेन ने कहा सपना सच हो गया

Deoghar Airport Modi: देवघर एयरपोर्ट का पीएम मोदी ने किया उद्घाटन, सीएम सोरेन ने कहा सपना सच हो गया
x
Deoghar Airport PM Modi: प्रधानमंत्री मोदी ने झारखण्ड के देवघर में एयरपोर्ट का उद्घाटन किया और पहली फ्लाइट को रवाना किया

Deoghar Airport Modi: झारखंड के लिए 12 जुलाई 2022 का दिन ऐतिहासिक रहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देवघर एयरपोर्ट का उद्घाटन किया और यहां से कोलकाता के लिए पहली फ्लाइट को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। पीएम ने इस मौके पर कहा- देवघर से झारखंड के विकास को गति देने का सौभाग्य मिला है, पीएम ने झारखंड में 16 हज़ार करोड़ रुपए के प्रोजेक्ट का लोकार्पण और शिलान्यास भी किया, उन्होंने कहा कि इस परियोजनाओं से झारखंड के विकास को बल मिलेगा।

देवघर एयरपोर्ट का उद्घाटन करते वक़्त पीएम ने कहा कि मैंने देवघर में एयरपोर्ट का सपना लम्बे समय से देखा था, इस प्रोजेक्ट से लाखों लोगों का जीवन आसान होगा व्यापर और रोजगार के नए अवसर मिलेगें।

यह सपना सच होने जैसा - सोरेन

इस मौके पर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पीएम मोदी और केंद्र सरकार का धन्यवाद करते हुए कहा कि देवघर में एयरपोर्ट बनना किसी सपने के सच जैसा होना है. केंद्र सरकार की मदद से राज्य का विकास हो रहा है. अगर ऐसे ही केंद्र सरकार हमारी मदद करती रही तो झारखंड देश का सबसे अच्छा राज्य बन जाएगा।

सिंधिया बोले श्रद्दालुओं को सहूलियत होगी

इस मौके पर देवघर पहुचें केंद्रीय उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि देवघर में एयरपोर्ट शुरू होने से यहां आने वाले श्रद्धालुओं की सहूलियत होगी, पहले तो सिर्फ बड़े शहरों में हवाई अड्डे बनते थे लेकिन पीएम मोदी ने इसकी परिभाषा बदल दी है. देवघर टू कोलकाता फ्लाइट के बाद यहां से दिल्ली, पटना, रांची के लिए भी फ्लाइट्स शुरू होंगीं।

पीएम ने किया रोड शो

देवघर में एयर पोर्ट के उद्घाटन के बाद पीएम मोदी बाबा बैधनाथ धाम मंदिर में भगवान के दर्शन के लिए रवाना हुए, एयरपोर्ट ने मंदिर की दूरी 10 किमी है, इस दौरान उन्होंने पूरे रास्ते रोड शो किया, उन्होंने लोगों से हाथ मिलाया, बात भी की.


Next Story