राष्ट्रीय

Delhi Violence: हिंसा में मरने वालों की संख्या 42 हुई, हिंसाग्रस्त इलाकों का उपराज्यपाल ने लिया जायजा

Aaryan Dwivedi
16 Feb 2021 11:43 AM IST
Delhi Violence: हिंसा में मरने वालों की संख्या 42 हुई, हिंसाग्रस्त इलाकों का उपराज्यपाल ने लिया जायजा
x
Get Latest Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, Today News in Hindi, Breaking News, Hindi News - Rewa Riyasat

दिल्ली में फैली सांप्रदायिक हिंसा में मरने वालों की संख्या 42 हो गई है। हिंसा दौरान दौरान IB (इंटेलीजेंस ब्यूरो) के कांस्टेबल अंकित शर्मा की हत्या के मामले में आम आदमी पार्टी के पार्षद ताहिर हुसैन व अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पार्षद के घर की छत से पेट्रोल बम, तेजाब के पाउच, गुलेल के साथ काफी संख्या में तेजाब की बोतलें भी बरामद हुई हैं। पुलिस ने इस घर को सील कर दूसरे घरों की तलाशी शुरू कर दी है। इन सबके बीच दिल्ली पुलिस ने हिसा की जांच के लिए दो एसआइटी गठित की है। अब तक 48 मामले दर्ज किए गए हैं और 130 को गिरफ्तार किया है। वहीं, आप ने ताहिर को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निलंबित कर दिया है।

Next Story