राष्ट्रीय

Delhi Traffic Advisory In Hindi: दिल्ली में आज कौन सा रास्ता खुला और कौन सा रहेगा बंद ? घर से निकलने के पहले जान ले पूरी ट्रेफिक एडवाइजरी, जाने Full Info..

Delhi Traffic Advisory In Hindi
x

Delhi Traffic Advisory In Hindi

delhi traffic advisory for today: आज वर्किंग डे है ऐसे में दिल्ली में जाम लगना तय माना जा रहा है। सभी स्थितियों पर नजर रखते हुए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एडवांस में एडवाइजरी जारी की है।

Delhi Traffic Advisory | Delhi Flood Update | delhi traffic advisory 17 july 2023 आज वर्किंग डे है ऐसे में दिल्ली में जाम लगना तय माना जा रहा है। सभी स्थितियों पर नजर रखते हुए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एडवांस में एडवाइजरी जारी की है। एडवाइजरी जारी करने का मुख्य कारण दिल्ली तथा दिल्ली के निचले इलाकों में हुई बारिश के बाद यमुना का जलस्तर बढ़ गया। दिल्ली में जगह-जगह जलभराव की स्थिति निर्मित हो गई। कई लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। अवकाश की वजह से रविवार को ज्यादा लोग जाम नहीं था। लेकिन आज सोमवार है वर्किंग डे होने की वजह से सड़कों पर भीड़ बढ़ेगी। दिल्ली पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है जिससे लोगों को आवाजाही में परेशानी न हो।

जलभराव हुआ कम खोले गए रास्ते

यमुना नदी का जलस्तर बढ़ जाने के कारण कई इलाकों में पानी भर गया था। कई मुख्य मार्ग अवरुद्ध हो गए थे। लेकिन राहत की खबर यह है कि अब कई जलमग्न सड़कें खुल गई हैं। यमुना का जलस्तर भी नीचे आ गया है। लोगों को आवाजाही में परेशानी से बचाने के लिए ट्रैफिक पुलिस द्वारा एडवाइजरी भी जारी कर दी गई है।

खुल गाय यमुना का एक और गेट

यमुना का जलस्तर घटने का मुख्य कारण बांध के एक गेट का खोल देना है। अभी भी प्रयास किये जा रहे हैं अन्य बंद आगे भी खोल दिये जायं। जानकारी मिली है कि उपरी इलाकां में ज्यादा बारिष होने की वजह से यमुना नदी में बाढ़ आई थी। नदी के तराई के इलाकों में पानी भरने लगा। ऐसे में प्रषासन ने बस्ती को खाली करवाया।

आज और कल भी स्कूल रहेंगे बंद

बाढ़ के हालातों को देखते हुए एमसीडी ने बाढ़ प्रभावित इलाकों में मौजूद स्कूलों को आज और कल बंद रखने के लिए कहा है। कई जगहों से पानी निकल चुका है लेकिन लाल किला, निगमबोध घाट, राजघाट, आईटीओ और कश्मीरी गेट अभी भी पानी भरा हुआ है। इन हालातों को देखते हुए स्कूल बंद करने का निर्देश जारी किया गया है।

कौन से रास्ते खुले हैं

बताया गया है कि हल्के वाहनों के लिए सराय काले खां से आईपी फ्लाईओवर से राजघाट तक रिंग रोड खोल दी गई है। रिंग रोड़, आईएसबीटी, कश्मीरी गेट से और सिविल लाइन माल रोड की तरफ खोल दिया गया है।

हनुमान सेतु से सलीमगढ़, बाईपास से आईपी फ्लाईओवर तक एक कैरिजवे खोला गया है। यात्री इस सड़क का इस्तेमाल कर सकते हैं।

मुबारक चौक मुबारक चौक से वजीराबाद तक आउटर रिंग रोड दोनों कैरिजवे खोल दिए गए हैं।

पुराना लोहे का पुल रास्ता से श्मशान घाट खोल दिया गया है।

बंद है यह मार्ग

शांतिवन से मंकी ब्रिज तक रिंग यमुना बाजार आईएसबीटी अभी बंद है।

मजनू का टीला से हनुमान सेतु तक कभी भी रिंग रोड बंद है।

आईपी कॉलेज से चंदगी राम अखाड़े तक कैरिजवे बंद है। इसी तरह आईएसबीटी कश्मीरी गेट बंद रहेगा।

दिल्ली के आउटर रिंग रोड से वजीराबाद विलेज को कनेक्ट करने वाली पुल में दरार आ गई है जिसके कारण पुलिस ने ट्रैफिक की आवाजाही बंद कर दी है। पुल के नीचे से नाला जाता है जिसमें अभी भी काफी तेजी के साथ पानी निकल रहा है।

Next Story