राष्ट्रीय

Delhi Monsoon 2023 Date: दिल्ली में मानसून कब आएगा? केरल में दी दस्तक

Delhi Monsoon 2023 Date
x

Delhi Monsoon 2023 Date

Monsoon In Delhi: इस बार मौसम लगातार गड़बड़ा रहा। जिसका परिणाम यह है कि सबसे पहले केरल में दस्तक देने वाला मानसून 7 दिन विलंब के साथ केरल पहुंच गया है.

Monsoon In Delhi, Delhi Monsoon 2023 Date: इस बार मौसम लगातार गड़बड़ा रहा। जिसका परिणाम यह है कि सबसे पहले केरल में दस्तक देने वाला मानसून 7 दिन विलंब के साथ केरल पहुंच गया है। देर से ही सही लेकिन मानसून (Monsoon 2023) समय पर दस्तक दे रहा है केरल के ज्यादातर हिस्सों में मानसून की बारिश शुरू हो गई है। यहां तक कि दक्षिण तमिलनाडु में भी मानसून की बारिश होने की जानकारी मिल रही है। मौसम विभाग के अनुसार बताया जा रहा है कि दिल्ली एनसीआर (Delhi Monsoon Date) में मानसून देर होने के बाद भी समय पर पहुंच जाएगा।

बंगाल की खाड़ी की ओर बढ़ रहा मासूम Delhi Me Monsoon 2023 Kab se Shuru Hoga, Delhi Me Monsoon Kab se Shuru Hoga

मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो इस बार मानसून देर होने के बाद भी समय पर उत्तर भारत पहुंचेगा। मानसून की रफ्तार को देखते हुए अंदाजा लगाया जा रहा है कि भले ही देर से मानसून उठा है लेकिन उसकी गति संतोषजनक है। ऐसे में अंदाजा लगाया जा रहा है कि पर्याप्त और बेहतर बारिश होगी। मौसम विभाग का यह भी कहना है कि मानसून अब तक अरब सागर के शेष हिस्सों और मध्य अरब सागर तथा लक्ष्यदीप, दक्षिण तमिलनाडु, कोमोरिन क्षेत्र, मन्नार की खाड़ी, बंगाल की खाड़ी की ओर बढ़ रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र में अगले 2 से 3 दिनों के भीतर यह मानसून महाराष्ट्र में प्रवेश कर जाएगा।

कहां कब पहुंचेगा मानसून Monsoon Start Date In Delhi

मौसम विज्ञान विभाग में अनुमान लगाते हुए बताया है कि दिल्ली में 28 जून को, हरियाणा में 30 जून को, उत्तराखंड में 20 जून, पश्चिमी यूपी में 25 जून, पूर्वी यूपी में 20 जून, महाराष्ट्र में 10 जून, केरल में 8 जून, बिहार और झारखंड में 15 जून को मानसून प्रवेश कर जाएगा।

मौसम विभाग का कहना है कि केरल में मानसून भले ही देरी से पहुंचा है लेकिन उत्तर पश्चिम भारत में मानसून पहुंचने में देर नहीं होगी। मौसम विज्ञान विभाग आंकडे बताते हैं भले ही दक्षिण राज्यों में मानसून देरी से पहुंचे लेकिन इसका संबंध उत्तर भारत में मानसून के पहुंचने से नहीं है। अगले 7 दिनों में मौसम की स्थिति साफ हो जाएगी।

Next Story