
राष्ट्रीय
Delhi Election Results 2020: कांग्रेस के सभी प्रत्याशियों की जमानत जब्त, दूसरे नंबर पर भी नहीं आया कोई
Aaryan Dwivedi
16 Feb 2021 11:42 AM IST

x
Get Latest Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, Today News in Hindi, Breaking News, Hindi News - Rewa Riyasat
दिल्ली विधानसभा में कांग्रेस का एक बार फिर पूरी तरह से सूपड़ा साफ हो गया है। पार्टी 2015 का खराब प्रदर्शन दोहराती नजर आ रही है। चुनाव नतीजों में अब तक पार्टी का एक भी जगह पर खाता नहीं खुला है। सामने आ रही जानकारी के मुताबिक कांग्रेस के सभी 67 प्रत्याशी अपनी जमानत भी नहीं बचा सके हैं। इतना ही नहीं किसी भी सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी दूसरे नंबर पर भी नहीं आए हैं। इस बीच पार्टी के भीतर की अंदरूनी कलह भी सामने आने लगी है। पार्टी की वरिष्ठ नेता एवं पूर्व राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी की बेटी शर्मिष्ठा मुखर्जी ने एक ट्वीट जारी करते हुए दिल्ली की हार पर जमकर सवाल खड़े किए हैं। शर्मिष्ठा ने इसके लिए पार्टी आला कमान को भी जिम्मेदार ठहराया है। इसके साथ राज्य स्तर पर एकता की कमी को भी उन्होंने हार की वजह बताया है।
शर्मिष्ठा मुखर्जी ने किया यह ट्वीट
वरिष्ठ कांग्रेस लीडर शर्मिष्ठा मुखर्जी ने ट्वीट करते हुए कहा 'हमने दिल्ली में एक बार फिर नाश कर दिया है। आत्मनिरीक्षण बहुत हो चुका अब एक्शन का वक्त है। टॉप लेवल पर निर्णय लेने में हुई देरी और रणनीति की कमी और राज्य स्तर पर एकता की कमी, निरुत्साही कार्यकर्ताओं के साथ ही जमीनी आधार पर कनेक्टिविटी न होना सभी फैक्टर रहे जो हार का कारण बने। सिस्टम का हिस्सा होने पर मैं भी अपने हिस्से की जिम्मेदारी लेती हूं।'Next Story




