
December 2022 School Holiday List: दिसंबर के महीने में छात्रों को कितने दिन मिलेगी छुट्टी? फटाफट से करें चेक

December 2022 School Holiday List: धीरे-धीरे ही सही लेकिन ठंड जोर मारने लगी है। जैसे-जैसे ठंड बढ़ती है बच्चों को विंटर वोकेशन का इंतजार रहता है। यह बात अलग है कि ठंड की छुट्टियां हर राज्य जिले में अलग अलग हो सकती हैं। दिनों की संख्या भी अलग हो सकती है। लेकिन छात्रों को इस दिसंबर के महीने में थोड़ा निराशा हो सकती है क्योंकि इस महीने में अवकाश के नाम पर मात्र 4 दिन मिलेंगे। यह बात अलग है कि जिन राज्यों में दिसंबर के महीने में विंटर वेकेशन जारी हो गया तो अवश्य बच्चों की मौज हो जाएगी।
1 छुट्टी का हुआ नुकसान
दिसंबर का महीना छुट्टी के मामले में वैसे भी टाइट चल रहा है। एक अवकाश वाला त्यौहार दिसंबर के महीने में पड़ा लेकिन वह भी रविवार के दिन। ऐसे में बच्चों और शिक्षकों को अवश्य निराशा हो सकती है। 25 दिसंबर यानी क्रिसमस की छुट्टी इस बार रविवार के साथ ही बनानी पड़ेगी।
दिसंबर में कुल छुट्टी
1 महीने के अवकाश की लिस्ट देखें तो पता चलता है कि 4 दिसंबर को रविवार का अवकाश पड़ेगा। इसी तरह 11 दिसंबर को भी रविवार की वजह से अवकाश मिलेगा। 18 दिसंबर को रविवार तथा 25 दिसंबर को रविवार और क्रिसमस का अवकाश घोषित है।
बदले गए स्कूलों के समय
ठंड के असर को देखते हुए तथा बच्चों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखकर जिला कलेक्टर ने अपने-अपने जिला क्षेत्र में स्कूलों में समय परिवर्तन के निर्देश जारी किए हैं। ज्यादातर विद्यालयों मे पहले भी समय परिवर्तित कर दिया गया था। वही हाल में कलेक्टर द्वारा जारी किए गए आदेश के अनुसार अमूमन स्कूलों का समय 8:30 से 9:00 सुबह शुरू किया गया है।
छात्र करें मन लगाकर पढ़ाई
दिसंबर के महीने में अवकाश नहीं मिला है। इसका मतलब यह है कि वह मन लगाकर पढ़ाई करें। दिसंबर का महीना बस वैसे ही एग्जाम का महीना रहेगा। इसलिए आवश्यक है कि छात्र अवकाश का टेंशन छोड़ कर पढ़ाई मे मन लगाएं।




