
December 2022 Bank Holidays List: अभी निपटा लें बैंकिंग से जुड़े जरुरी काम, दिसंबर में आधा महीने बंद रहेंगे बैंक

December 2022 Bank Holidays List
December 2022 Bank Holidays List: नवंबर ख़त्म होने को महज कुछ ही दिन बाकी है. इधर, RBI ने दिसंबर माह के लिए बैंकों के हॉलिडे की लिस्ट जारी कर दी है. इसलिए जरुरी बैंकिंग निपटा लें. क्योंकि दिसंबर में करीब 13 दिनों तक बैंक बंद रहने वाले हैं, इसलिए दिसंबर माह का हॉलिडे कैलेंडर (December Bank Holidays 2022 calender) अवश्य देख लें, जिससे आपको बैंकिंग से जुड़ी समस्याओं का सामना न करना पड़े.
रिज़र्व बैंक ऑफ़ इंडिया ने दिसंबर माह के लिए बैंकों की छुट्टियों की लिस्ट जारी की है. विभिन्न राज्यों और शहरों के हिसाब से बैंकों की छुट्टियां अलग अलग अवकाश के दिन होती है, जो वहां होने वाले त्यौहारों और अन्य आयोजनों पर भी निर्भर करते है. दिसंबर माह में सबसे बड़ा त्यौहार क्रिस्टमस (CHRISTMAS) का जश्न, न्यू ईयर (New Year 2023) के लिए बैंकिंग हॉलिडे होता है, इनके अलावा कुल 13 दिनों तक दिसंबर में बैंक बंद रहने वाले हैं.
दिसंबर 2022 में बैंक हॉलिडे की लिस्ट, यहां देखें... (List of bank holidays in December 2022)
| तारीख | बैंक में छुट्टी की वजह | स्थान |
| 3 दिसंबर 2022 | सेंट फ्रांसिस जेवियर का पर्व | पणजी (गोवा) |
| 4 दिसंबर 2022 | रविवार | साप्ताहिक अवकाश (सभी स्थानों में) |
| 10 दिसंबर 2022 | दूसरा शनिवार | साप्ताहिक अवकाश (सभी स्थानों में) |
| 11 दिसंबर 2022 | रविवार | साप्ताहिक अवकाश (सभी स्थानों में) |
| 12 दिसंबर 2022 | पा-तोगन नेंगमिंजा संगमा | शिलांग |
| 18 दिसंबर 2022 | रविवार | साप्ताहिक अवकाश (सभी स्थानों में) |
| 19 दिसंबर 2022 | गोवा लिब्रेशन डे | पणजी (गोवा) |
| 24 दिसंबर 2022 | क्रिसमस पर्व | शिलांग |
| 25 दिसंबर 2022 | रविवार/ क्रिसमस पर्व | साप्ताहिक अवकाश (सभी स्थानों में) |
| 26 दिसंबर 2022 | क्रिसमस सेलिब्रेशन / लोसूंग / नामसूंग | एजावल, गंगटोक, शिलांग |
| 29 दिसंबर 2022 | गुरु गोविन्द सिंह जी का जन्मदिवस | चंडीगढ़ |
| 30 दिसंबर 2022 | यू कियांग नांगबाह | शिलांग |
| 31 दिसंबर 2022 | न्यू ईयर ईव | एजावल |
December 2022 Bank Holiday राज्यों में अलग-अलग
गौरतलब है कि बैंकिंग अवकाश (Bank Holiday) विभिन्न राज्यों में मनाए जाने वाले त्योहारों या उन राज्यों में होने वाले अन्य आयोजनों पर भी निर्भर करते हैं. यानी ये राज्यों और शहरों में अलग-अलग होते हैं. हालांकि, बैंकों की ब्रांच बंद रहने के बावजूद आप घर बैठे ही बैंकिंग से जुड़े काम ऑनलाइन (Online Banking) कर सकते हैं. ये सुविधा हमेशा की 24 घंटे चालू रहेगी.
Aaryan Puneet Dwivedi
Aaryan Puneet Dwivedi is a senior editor and an experienced journalist who has been active in the news industry since 2013. He has extensive experience covering and editing news across multiple fields, including politics, national and international affairs, sports, technology, business, and social issues. He is a state-level accredited journalist recognized by the Madhya Pradesh government. Known for his in-depth understanding of news and current affairs, he focuses on delivering accurate, reliable, and reader-friendly information across all major news categories.




