राष्ट्रीय

किराए के मकान में एक ही परिवार 4 लोगों का मिला शव, हत्या या आत्महत्या पुलिस जुटी जांच में

किराए के मकान में एक ही परिवार 4 लोगों का मिला शव, हत्या या आत्महत्या पुलिस जुटी जांच में
x
एक साथ परिवार के 4 लोगों का शव घर के अंदर से बरामद हुआ। पुलिस को जानकारी मिलने के बाद घटनास्थल पर पहुंचे।

Karnataka Chamundapuram Mysore Dead Body News: एक साथ परिवार के 4 लोगों का शव घर के अंदर से बरामद हुआ। पुलिस को जानकारी मिलने के बाद घटनास्थल पर पहुंचे। चारों मृतकों का शव निकाल कर अस्पताल भिजवा दिया गया है। मृतकों में एक पुरुष और 3 महिलाएं शामिल हैं। इनकी पहचान महादेवस्वामी, उनकी पत्नी और दो बेटियों के रूप में की गई है। आखिर यह सब कैसे हुआ इस पर अभी संशय बरकरार है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मामला हत्या का है या फिर आत्महत्या का या तो जांच के बाद ही पता चलेगा।

फांसी के फंदे पर लटकी मिली युवती

जानकारी के अनुसार यह पूरा मामला कर्नाटक के मैसूर शहर का बताया जाता है। मैसूर के चामुंडापुरम मे रहने वाले महादेवस्वामी का पूरा परिवार मृत अवस्था में पाया गया। रविवार को पहुंची पुलिस ने पीछे का दरवाजा तोड़कर जब घर में प्रवेश किया तो मृतक की बड़ी बेटी का शव फंसी के फंदे पर लटका मिला वहीं अन्य 3 लोगों का शव फर्स पर पड़ा हुआ था।

बताया जाता है कि मृतकों की पहचान महादेवस्वामी 45 वर्ष, पत्नी अनीता 38 वर्ष, बड़ी बेटी चंद्रकला 17 वर्ष तथा धनलक्ष्मी 15 वर्ष के रूप में की गई। पता चलता है कि महादेवस्वामी मैसूर के बांदीपलया में सब्जी की दुकान लगाते थे। आखिर इन लोगों ने इतना बड़ा आत्मघाती कदम उठाया इस पर संशय बरकरार है।

2 दिनों से नहीं खुला था दरवाजा

बताया गया है कि मृतक का पूरा परिवार 2 दिनों से घर के अंदर था। 2 दिन से दरवाजा न खुलने की वजह से आस-पड़ोस के लोगों को शंका हुई उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने पीछे का दरवाजा खोला। अंदर का दृश्य देखकर पुलिस हैरान रह गई।

मध्य प्रदेश की राजधानी में हो चुकी है इसी तरह की घटना

इसी तरह की घटना मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में घटित हुई। जहां पर रीवा जिले के रहने वाले एक विश्वकर्मा परिवार में अपनी बीवी और 2 बच्चों के साथ आत्महत्या कर ली थी। पुलिस को मौके से मृतक द्वार लिखा हुआ सुसाइड नोट प्राप्त हुआ था। जब पुलिस इस मामले को खंगालने लगी तो साइबर अपराध का एक बड़ा जाल सामने आया है। पुलिस ने कई लोगों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

Next Story