राष्ट्रीय

Cyrus Mistry Death: नहीं रहे टाटा ग्रुप के पूर्व चेयरमैन एवं दिग्गज व्यवसायी साइरस मिस्त्री, सड़क दुर्घटना में गई जान

Cyrus Mistry Death: नहीं रहे टाटा ग्रुप के पूर्व चेयरमैन एवं दिग्गज व्यवसायी साइरस मिस्त्री, सड़क दुर्घटना में गई जान
x
Cyrus Mistry Death in Road Accident News: टाटा ग्रुप (TATA Group) के पूर्व चैयरमेन एवं बिजनेमैन साइरस मिस्त्री (Cyrus Mistry) की सड़क दुर्घटना में जान चली गई है।

Cyrus Mistry Death in Road Accident News: बड़ी खबर सामने आ रही है। बता दें कि टाटा ग्रुप के पूर्व चैयरमेन एवं बिजनेमैन साइरस मिस्त्री की सड़क दुर्घटना में जान चली गई है। जिससे देश के उद्योग जगत में शोक लहर फ़ैल गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई के करीब पालघर में यह सड़क हादसा हुआ है। जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों द्वारा साइरस को मृत घोषित किया गया है। एक्सीडेंट के बारे में एक पुलिस अधिकारी ने जानकारी दी कि बिजनेमैन साइरस मिस्त्री की गाड़ी डिवाइडर से टकरा कर दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

बताया जा रहा था ही हादसा इतना भीषण था कि उनकी कार के परचच्चे उड़ गए। इस एक्सीडेंट में ड्राइवर और अन्य दो लोग घायल हो गए है तो साइरस के साथ यात्रा कर रहे एक अन्य व्यक्ति की मौत हो गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यह सड़क दुर्घटना रविवार 3.15 बजे घटित हुई। बताया जा रहा है कि इस दौरान मिस्त्री अपनी मर्सिडीज कार से अहमदाबाद से मुंबई जा रहे थे।

मुख्यमंत्री किया शोक व्यक्त

साइरस की मौत महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (Chief Minister Eknath शिंदे) ने कहा कि वह टाटा संस के पूर्व प्रमुख साइरस मिस्त्री के निधन की खबर सुनकर स्तब्ध हैं। उन्होंने कहा, "साइरस मिस्त्री न केवल एक सफल उद्यमी थे बल्कि उन्हें उद्योग जगत में एक युवा, उज्ज्वल और भविष्यवादी व्यक्तित्व के रूप में देखा जाता था. एक कुशल उद्यमी का निधन हो गया है. यह न केवल राजमिस्त्री के परिवार के लिए बल्कि देश के औद्योगिक जगत के लिए भी एक बड़ी क्षति है. उनको मेरी भावभीनी श्रद्धांजलि."

साइरस मिस्त्री का जन्म 4 जुलाई 1968 को हुआ था। बता दें कि वो शापूरजी पालोनजी ग्रुप के प्रमुख पालोनजी मिस्त्री के छोटे बेटे थे। उन्होंने मुंबई के कैथेड्रल एंड जॉन कॉनन स्कूल से शुरुआती पढ़ाई की। जिसका बाद उन्होंने सिविल इंजीनियरिंग की पढ़ाई के लिए लंदन भी गए। साइरस टाटा ग्रुप के छठे अध्यक्ष थे।

Suyash Dubey | रीवा रियासत

Suyash Dubey | रीवा रियासत

News Content SEO Expert

Next Story