राष्ट्रीय

32 लाख उम्मीदवारों के लिए बड़ा UPDATE, इस दिन जारी होगा CTET 2023 का ADMIT CARD

ctet admit card 2023
x
CTET 2023 Admit Card Release Date And Time: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने सीटीईटी (Central Teacher Eligibility टेस्ट) एग्जाम का नोटिफिकेशन जारी किया है।

CTET 2023 Admit Card Release Date And Time: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने सीटीईटी (Central Teacher Eligibility Test) एग्जाम का नोटिफिकेशन जारी किया है। यह एग्जाम 20 अगस्त को होगी।

बता दें की CBSE इसके लिए 18 अगस्त को फाइनल एडमिट कार्ड जारी करेगा। ये ऑफिशियल वेबसाइट ctet.nic.in से डाउनलोड हो सकेंगे। परीक्षा दो शिफ्ट सुबह 9.30 से 12 बजे तक और दोपहर 2.30 से शाम 5 बजे तक होगी। यह 73 शहरों के 211 केंद्रों पर होगी।

मिली जानकारी के अनुसार इस साल CTET Exam 2023 लिए 32.45 लाख उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन कराया। यह परीक्षा पास करने पर सर्टिफिकेट दिया जाता, जिसके बाद आप किसी भी शिक्षा संस्थान में नौकरी के लिए आवेदन कर सकते हैं।

CTET 2023 Paper Pattern

परीक्षा में सभी प्रश्न एमसीक्यू (मल्टीपल चॉइस क्वेश्चन) होते हैं। इस एग्जाम में दो पेपर होते हैं। पेपर-1 पास करने पर पहली से पांचवीं क्लास तक के लिए टीचर बनते हैं। वहीं पेपर-2 पास करने के बाद छठवीं से आठवीं के लिए टीचर बन सकते हैं। परीक्षा में पास होने के लिए कम से कम 60 फीसदी नंबर लाना जरूरी है। एससी, एसटी और ओबीसी उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम 55 फीसदी मार्क्स जरूरी है। ग्रेजुएशन और डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजुकेशन में पास होना जरूरी है।

Next Story