राष्ट्रीय

COVID-19 Update 10 April 2021 / देश में मिलें रिकॉर्ड 1,45,384 नए केस, 794 लोगों की मौत, MP में 4,882 नए संक्रमित

Aaryan Dwivedi
10 April 2021 5:18 PM IST
COVID-19 Update 10 April 2021 / देश में मिलें रिकॉर्ड 1,45,384 नए केस, 794 लोगों की मौत, MP में 4,882 नए संक्रमित
x
COVID-19 Update 10 April 2021 / देश में कोरोना वायरस का संक्रमण बेलगाम हो चुका है. पिछले 24 घंटों में रिकॉर्ड 1,45,384 नए संक्रमित सामने आएं हैं. इस दौरान 794 लोगों की देशभर में मौतें हो चुकी है. 

COVID-19 Update 10 April 2021 / देश में कोरोना वायरस का संक्रमण बेलगाम हो चुका है. पिछले 24 घंटों में रिकॉर्ड 1,45,384 नए संक्रमित सामने आएं हैं. इस दौरान 794 लोगों की देशभर में मौतें हो चुकी है.

देश में अब रोज नए मरीजों का आंकड़ा डेढ़ लाख के करीब पहुंच रहा है जो महामारी सामने आने के बाद का सबसे अधिक है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, देश में अब तक 1,32,05,926 कोरोना मरीज सामने आ चुके हैं.

1,19,90,859 मरीज ठीक हो चुके हैं, जबकि 1,68,436 मरीज जान गंवा चुके हैं. इस बीच दुनिया का सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान भी भारत में जारी है. देश में अब तक 9,80,75,160 लोगों को कोरोना का टीका लग चुका है.

मध्यप्रदेश में 4,882 नए मामले

पिछले 24 घंटों में मध्यप्रदेश में 4,882 नए संक्रमित (New Coronavirus Cases in MP) मिल चुके हैं. मध्यप्रदेश में भी कोरोना संक्रमितों के आंकड़े रोजाना बढ़ते जा रहे हैं.

कोरोना की चैन तोड़ने के लिए प्रदेश की शिवराज सरकार ने शुक्रवार शाम 6 बजे से सोमवार की सुबह 6 बजे तक शहरी इलाकों में लॉकडाउन लगाया है. कुछ जिलों को हफ्ते भर के लिए लॉकडाउन किया गया है.

4,882 नए कोरोना संक्रमित मिलने के बाद प्रदेश में कुल संक्रमितों की संख्या 3,27,220 तक पहुँच गई है. पिछले 24 घंटे में 23 लोगों की मौत हुई है. कुल मौत का आंकड़ा 4,136 पहुँच गया है. फिलहाल राज्य में 30,486 लोगों का इलाज चल रहा है.

Next Story