राष्ट्रीय

Coronavirus: देश में लोकल ट्रांसमिशन का खतरा बढ़ा, मरीजों की कुल संख्या 606 पहुंची

Aaryan Dwivedi
16 Feb 2021 6:17 AM GMT
Coronavirus: देश में लोकल ट्रांसमिशन का खतरा बढ़ा, मरीजों की कुल संख्या 606 पहुंची
x
Coronavirus Lockdown Day-1 Live Update: पूरे देश में लॉकडाउन जारी है। पुलिस सख्ती बरत रही है और लोगों से अपील की जा रही है कि वे अपने घरों

Coronavirus Lockdown Day-1 Live Update: पूरे देश में लॉकडाउन जारी है। पुलिस सख्ती बरत रही है और लोगों से अपील की जा रही है कि वे अपने घरों में ही रहें। इस बीच जरूरी चीजों की आपूर्ति जारी है। अच्छी खबर यह है कि भारत में कोरोना वायरस के नए मरीजो की दर तेजी से घटी है। हालांकि अमेरिका और इटली में हालात बेकाबू हो गए हैं। अमेरिका में एक दिन में सबसे ज्यादा मरीज सामने आने के बाद भी डोनाल्ट्र ट्रम्प ने लॉकडाउन से इन्कार कर दिया है।

कोरोना पॉजिटिव का ताजा आंकड़ा

भारत में कोरोना पॉजिटिव की संख्या लगातार बढ़ रह है। बुधवार को सामने आए ताजा मामलों के बाद यह संख्या 606 पहुंच गई है। वहीं दुनियाभर में कोरोना मरीजों की संख्या 4,24,970 पहुंच गई है। अब तक दुनियाभर में 18,947 लोगों की मौत हो गई है।

केजरीवाल ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस, हेल्पलाइन नंबर जारी

दिल्ली में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर लोगों को भरोसा दिलाया कि किसी को घबराने की जरूरत नहीं है। सरकार ने सारी व्यवस्था कर रखी हैं। वहीं एलजी अनिल बैजल ने कहा, लोग लॉकडाउन का पालन करें, सरकार किसी जरूरी चीज की कमी नहीं होने देगी। दिल्लीवासियों के लिए हेल्पलाइन नंबर 23469536 जारी किया गया है।

Aaryan Dwivedi

Aaryan Dwivedi

    Next Story