
Coronavirus : सच हो रही नास्त्रेदेमस की भविष्यवाणी, ऐसे फैलती जा रही महामारी, पढ़िए कैसे !

Coronavirus: कोरोना वायरस के संक्रमण ने पूरी दुनिया को हिलाकर रख दिया है। आम हो या खास हर कोई इस वायरस की चपेट में आता जा रहा है। कोरोना संक्रमण की वजह से दुनियाभर में अब तक 14 हजार मौतें हो चुकी हैं। 2020 की शुरुआत के साथ ही प्राकृतिक आपदा और महामारी का दुनिया पर खतरा मंडराने लगा है। इस बीच सदियों पहले महान भविष्यवेत्ता नास्त्रेदेमस Nostradamus की भविष्यवाणी भी चर्चा में आ गई है जिसमें उन्होंने साल 2020 को दुनिया के लिए बेहद संकटभरा बताया था। इसके साथ ही नास्त्रेदेमस ने दुनिया में महामारी फैलने की आशंका भी जताई थी।
Queen Elizabeth पर की थी यह भविष्यवाणी
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ब्रिटेन की महारानी को लेकर भी Nostradamus ने सदियों पहले ही भविष्यवाणी कर दी थी कि साल 2020 में सत्ता में मौजूद ब्रिटेन की महारानी का निधन हो जाएगा। वर्तमान में क्वीन एलिजाबेथ द्वितीय के हाथ में ब्रिटेन की बागडोर है और उनकी उम्र 94 साल की है।
हाल ही में कोरोना वायरस संक्रमण के खतरे को देखते हुए माना जा रहा है कि क्वीन को भी अगले कुछ महीने के लिए आइसोलेशन में रखा जा सकता है।
प्राकृतिक आपदा, महामारी की भविष्यवाणी
नास्त्रेदेमस ने अपनी भविष्यवाणी में 2020 दुनिया के लिए बेहद खतरनाक साल बताया था। उन्होंने कहा कि यह साल बड़ी प्राकृतिक आपदाओं और महामारी का साल होगा। साल की शुरुआत से ही भविष्यवाणी जैसे हालात बनने लगे हैं। साल की शुरुआत में अमेरिका और ईरान के बीच बढ़े तनाव ने दुनिया में हड़कंप मचा दिया था।
वहीं, अब कोरोना वायरस ने दुनिया में महामारी का रुप ले लिया है। अब तक इस घातक वायरस से बचने के लिए वैक्सीन तैयार नहीं हो सका है। दुनियाभर में अब तक इस वायरस से 14 हजार लोगों की मौत हो चुकी है।नास्त्रेदेमस की भविष्यवाणी के मुताबिक साल 2020 अमेरिकी राष्ट्रपति के लिए भी संकटभरा रह सकता है।




