राष्ट्रीय

Coronavirus India Update : संक्रमितों की संख्या 1657 पहुंची, अभी तक 150 मरीज ठीक, 50 मरीजों की मौत

Aaryan Dwivedi
16 Feb 2021 11:48 AM IST
Coronavirus India Update : संक्रमितों की संख्या 1657 पहुंची, अभी तक 150 मरीज ठीक, 50 मरीजों की मौत
x
Coronavirus India Update संक्रमितों की संख्या 1657 पहुंची अभी तक 150 मरीज ठीक 50 मरीजों की मौत भारत में CORONAVIRUS तेजी से

Coronavirus India Update : संक्रमितों की संख्या 1657 पहुंची, अभी तक 150 मरीज ठीक, 50 मरीजों की मौत

Coronavirus : भारत में CORONAVIRUS तेजी से दोगुना हो रहा है। रोजाना औसतन कोरोना संक्रमितों की संख्या 100 से बढ़कर 200 को पार कर गई है। ऐसे में कोरोना संक्रमितों की संख्या 1657 पहुंच गई है। इनमें से 1457 मरीजों को अस्पतालों में उपचार चल रहा है। अभी तक 150 मरीज ठीक हो चुके हैं। जबकि 50 मरीजों की मौत हो चुकी है।

अमेरिका में एक दिन में 865 मौत

अमेरिका में CORONAVIRUS सबसे खतरनाक स्तर पर है। एक दिन में 865 लोगों की मौत हुई है। एएफपी न्यूज एजेंसी ने 865 लोगों के मौत की जानकारी दी है। वहीं डब्ल्यूएचओ के मुताबिक दुनिया भर में अभी तक 36571 लोगों की मौत हुई है। जबकि 7 लाख से अधिक लोग संक्रमित हैं।

पुणे में संक्रमण का खतरा बढ़ा

CORONAVIRUS से जूझ रहे पुणें में CORONAVIRUS का खतरा बढ़ता जा रहा है। हजरत निजामुद्दीन मरकज में पुणे के 130 से अधिक लोग शामिल हुए थे। इनमें से सिर्फ 30 लोगों को ही क्वारंटाइन किया जा चुका है। यदि वो लोग फैलते हैं तो खतरा बढ़ता चला जाएगा।

Coronavirus India Update Live :

आंध्रप्रदेश : चित्तूर के श्रीकालहस्ती में स्वास्थ्य विभाग 15 व्यक्तियों की पहचान की है जिन्होंने निजामुद्दीन मर्कस में हिस्सा लिया था। लोगों को जांच के लिए तिरुपति के रुइया अस्पताल ले जाया गया है।

हिमाचल प्रदेश : अभी तक राज्य में 229 संदिग्ध लोगों की जांच की गई है। जिनमें से 222 लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव आयी है। जबकि 3 CORONAVIRUS के संक्रमित पाए गए हैं।

गोआ : प्रदेश में 14 लोगों में CORONAVIRUS संक्रमित संदिग्धों की जांच की गई। सभी की रिपोर्ट अभी तक नकारात्मक मिली है। गोवा के स्वास्थ्य मंत्री विश्वजीत राणे ने कहा की आज 25 और परीक्षण किए जाएंगे।

कर्नाटक: केंद्रीय अपराध शाखा (CCB) ने नकली थर्मामीटर पकड़े हैं। बेंगलुरु के राजाजीनगर में मेडिकल दुकान से नकली थर्मामीटर पकड़े हैं। जिनकी कीमत 10 लाख के करीब आंकी गई है। सीसीबी ने मामला दर्ज कर मैनेजर को हिरासत में ले लिया है।

महाराष्ट्र: मुंबई में 16 लोगों में CORONAVIRUS की पुष्टि हुई है। जबकि पुणे में दो नए मामले सामने आए हैं। इसके बाद राज्य में कुल मामलों की संख्या 320 हो गई है। इसके अलावा 12 लोगों की मौत हो चुकी है।

Next Story