
Coronavirus : Government ने स्कूल-कॉलेजों की छुट्टी 15 अप्रैल तक बढ़ाई

बंगाल : कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए बंगाल सरकार ने सोमवार को बड़ा फैसला लेते हुए स्कूल-कॉलेजों सहित सभी शिक्षण प्रतिष्ठानों में छुट्टी की अवधि को 15 अप्रैल तक बढ़ाने का निर्देश दिया। इससे पहले शनिवार को 31 मार्च तक सभी स्कूल-कॉलेजों में छुट्टी का निर्देश दिया गया था। सोमवार को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की अध्यक्षता में राज्य सचिवालय नवान्न में कोरोना की रोकथाम व इससे बचाव को लेकर हुई उच्च स्तरीय बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। Coronavirus: Government extended leave of school-colleges till 15 April
बैठक के बाद खुद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने राज्य के सभी निजी व सरकारी स्कूल-कॉलेजों, विश्वविद्यालियों व आइसीडीएस केंद्रों को 15 अप्रैल बंद रखने की घोषणा की। इसके अलावा मुख्यमंत्री ने कोरोना से मुकाबला के लिए 200 करोड़ रुपये का एक फंड बनाने की भी घोषणा की। उन्होंने कहा कि इस महामारी से निपटने में पैसे की कोई कमी ना हो इसीलिए राज्य सरकार ने फंड बनाया है। बैठक में राज्य के सभी विभागों के मंत्रियों व वरिष्ठ अधिकारियों सहित सभी केंद्रीय एजेंसियों के अधिकारीगण मौजूद रहे।
तमिलनाडु में सब कुछ 31 मार्च तक बंद
तमिलनाडु में भी कोरोना की दहशत के चलते सभी शैक्षणिक संस्थान, थिएटर, मॉल, जिम, मनोरंजन पार्क, स्विमिंग पूल 31 मार्च तक बंद रहेंगे। 31 मार्च तक रैलियों, जनसभाओं, ग्रीष्मकालीन शिविरों, सम्मेलनों, प्रदर्शनियों, सांस्कृतिक या खेल आयोजनों के लिए कोई अनुमति नहीं मिलेगी।
बुकिंग ना लें, यात्रा करने से बचें
राज्य में स्पोर्ट्स एरेना, बार, क्लब और अन्य मनोरंजक सुविधाएं 31 मार्च तक बंद रहेंगी। सरकार ने कहा है कि रिसॉर्ट्स को 31 मार्च तक बुकिंग नहीं लेनी चाहिए। लोगों को सलाह दी जाती है कि वे 15 दिनों के लिए दूसरे राज्यों की यात्रा करने से बचें।




