राष्ट्रीय

कोरोना वायरस : REWA घूमने आये थे दो जर्मन नागरिक, अब पहुंचगे प्रयागराज के होटल में फिर ....

Aaryan Dwivedi
16 Feb 2021 6:16 AM GMT
कोरोना वायरस : REWA घूमने आये थे दो जर्मन नागरिक, अब पहुंचगे प्रयागराज के होटल में फिर ....
x
कोरोना की वजह से विमानों की आवाजाही रोके जाना विदेशी दौरे पर आने और जाने वाले दोनों के लिए मुश्किल हो गया है। विदेश

कोरोना की वजह से विमानों की आवाजाही रोके जाना विदेशी दौरे पर आने और जाने वाले दोनों के लिए मुश्किल हो गया है। विदेश से यहां आने वाले भी परेशान हैं। शुक्रवार को ऐसा ही देखने को मिला भी। दो जर्मन नागरिक स्वरूपरानी पहुंचकर डॉक्टर से अपना मेडिकल सर्टिफिकेट मांग रहे थे। जांच के बाद डॉक्टर ने उन्हें स्वस्थ बताया है। दोनों यहां रीवा से आए थे। जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को ओपीडी में दो जर्मन नागरिक आए थे। उनकी समस्या थी कि होटल वाले उन्हें कमरे नहीं दे रहे हैं। दोनों 28 मार्च से इंडिया में हैं और रीवा घूमने के लिए आए थे। उन्हें जर्मनी जाना था लेकिन, फ्लाइट कैं सिल होने की वजह से वे जा नहीं पाए। जर्मन नागरिकों ने बताया कि वे रुकने के लिए होटल पहुंचे तो होटल वालों उनसे स्वस्थ होने का मेडिकल सर्टिफिकेट देने के बाद ही रूम देने की बात कही।

होटल संचालक ने उन्हें वहां से स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय भेजा। इसके बाद वे यहां आए और ओपीडी में भटकने लगे। दोनों दो बजे के बाद ओपीडी पहुंचे थे। जानकारी न होने की वजह से ओपीडी में भटकने लगे। नोडल ऑफिसर डॉ. सुजीत कुमार ने बताया कि दोनों नागरिकों को बुलाकर जांच कराई गई। दोनों में कोई परेशानी नहीं थी। लिहाजा, दोनों फिट थे। दोनों को वापस भेज दिया गया।

Aaryan Dwivedi

Aaryan Dwivedi

    Next Story