राष्ट्रीय

कोरोना वायरस : 20 करोड़ महिलाओं के खाते में हर महीने इतने रूपए ट्रांसफर करेगी मोदी सरकार, किसानों के लिए की यह घोषणा

Aaryan Dwivedi
16 Feb 2021 11:47 AM IST
कोरोना वायरस : 20 करोड़ महिलाओं के खाते में हर महीने इतने रूपए ट्रांसफर करेगी मोदी सरकार, किसानों के लिए की यह घोषणा
x
कोरोना वायरस से बिगड़े हालातों से निपटने के लिए केंद्र सरकार ने 1 लाख 70 हजार करोड़ रुपए के आर्थिक राहत पैकेज का ऐलान कर दिया है। वित्तमंत्री

कोरोना वायरस से बिगड़े हालातों से निपटने के लिए केंद्र सरकार ने 1 लाख 70 हजार करोड़ रुपए के आर्थिक राहत पैकेज का ऐलान कर दिया है। वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण और वित्त राज्यमंत्री अनुराग ठाकुर ने इसकी घोषणा कर दी है। इस राहत पैकेज में चिकित्सा पेशे से जुड़े कर्मचारियों को 50 लाख का बीमा देने के साथ ही आर्थिक तौर से कमजोर तबके के लिए भी बड़ी घोषणाएं की गई हैं। देश में 20 करोड़ से भी ज्यादा जन-धन खाताधारक महिलाओं के लिए भी मोदी सरकार ने बड़ी घोषणा की है। इसके तहत जन-धन खाता रखने वाली महिलाओं को अप्रैल से अगले तीन महीने तक सरकार द्वारा 500 रुपए की राशि दी जाएगी। हर महीने इन खातों में सरकार 500-500 रुपए डालेगी।

सरकार द्वारा प्रधानमंत्री जनधन योजना के तहत जीरो बैलेंस पर सेव्हिंग खाते खोले गए हैं। इन खातों में ही यह राशि प्रदान की जाएगी। जनधन खाता खुलवाने पर दुर्घटना बीमा, ओवरड्राफ्ट फेसिलिटी और चेकबुक सहित अन्य लाभ भी मिलते हैं।

किसानों के लिए की यह घोषणा

वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने किसानों के लिए भी बड़ी घोषणाएं की हैं। उन्होंने कहा कि अप्रैल के पहले हफ्ते में देश के 8 करोड़ 70 लाख किसानों के खाते में 2 हजार रुपए की पहली किश्त डाली जाएगी। बता दें कि सरकार द्वारा हर साल पीएम किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत रजिस्ट्रेशन कराने वाले किसानों को 6 हजार रुपए साल दिए जाते हैं। हर चार महीने में 2 हजार की किश्त उनके खातों में जमा की जाती है। इस साल अप्रैल में पहली किश्त जमा की जाएगी।

मजदूरों को मिलेगा यह लाभ

सरकार ने मनरेगा के तहत रजिस्टर्ड मजदूरों को दी जाने वाली राशि में भी इजाफा कर दिया है। इसके तहत अब हर मजदूर को महीने में दो हजार रुपए ज्यादा का लाभ मिलेगा। इसके साथ ही उज्जवला योजना में रजिस्ट्रेशन कराने वाली महिलाओं को अगले तीन महीने तक सरकार द्वारा मुफ्त घरेलू गैस सिलेंडर दिया जाएगा।

Next Story