
भारत मैट्रिमोनियल के ऐड पर विवाद: विज्ञापन में दिखाया- होली में महिलाओं को परेशान किया जाता है, लोगों ने कहा ये हिन्दफोबिक है

भारत मैट्रिमोनियल विवाद: भारत मैट्रिमोनियल वेबसइट विवादों में फंस गई है. कंपनी पर हिन्दू त्यौहार विरोधी और हिन्दफोबिक होने के आरोप लगाए जा रहे हैं. दरअसल Bharat Matrimony ने अपने ऐड में दिखाया है कि होली में महिलाओं के साथ छेड़छाड़ होती है, उन्हें परेशान किया जाता है और होली खेलने के बहाने उनका शोषण होता है. कंपनी ने कहा कि- बहुत सी महिलाओं ने इसी लिए होली खेलना छोड़ दिया है. इसी लिए इस होली आप भी महिला दिवस मनाएं और खुद को सुरक्षित रखें
भारत मैट्रीमोनी के इस ऐड से लोगों की भावनाओं को ठेस पहुँची है. लोगों का कहना है कि कंपनी इस तरह हिन्दू त्यौहार को महिलाओं के लिए असुरक्षित नहीं कह सकती। कई यूजर्स सोशल मीडिया पर बॉयकॉट भारत मैट्रिमोनी ट्रेंड चला रहे हैं। कई यूजर्स ने वीडियो को हिंदूफोबिक और शर्मनाक बताया। हालांकि, भारत मैट्रिमोनी की ओर से इसपर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी गई है।
भारत मैट्रीमोनी के ऐड में क्या है?
Bharat Matrimony के विज्ञापन को लेकर विवाद खड़ा हो गया है. इस ऐड में एक महिला को दिखाया गया जिसका चेहरा अलग-अलग रंगों से रंगा हुआ है। वह वॉशरूम में पानी से अपने चेहरे को धोती है। उसके चेहरे से जब रंग हटता है तो आंखों के नीचे काला धब्बा, नाक और सिर पर चोट के निशान दिखते हैं। तभी नीचे एक मैजेस आता है- कुछ निशान ऐसे होते हैं, जो कभी नहीं धुलते हैं। उसे आसानी से छिपाया नहीं जा सकता है।
आगे कंपनी ज्ञान देती है कि- होली के दिन जो महिलाओं पर बितता है, वह किसी ट्रॉमा से कम नहीं। इसकी वजह से एक तिहाई महिलाओं ने होली खेलना बंद कर दिया है। इसलिए... इस होली आप महिला दिवस मनाएं और उन्हें हर दिन सुरक्षित रहने का अनुभव कराएं।
लोगों ने Boycott Bharat Matrimony शुरू कर दिया
इस ऐड के बाद लोग काफी भड़क गए. पब्लिक ने भारत मैट्रीमोनी के खिलाफ बॉयकॉट अभियान शुरू कर दिया। लोगों का कहना है कि शर्म की बात है कि आपने अपने सामाजिक जागरुकता एजेंडे को चलाने के लिए होली जैसे हिंदू त्योहार का इस्तेमाल किया। तो दूसरे यूजर ने लिखा- मैं हिंदूफोबिक वीडियो के लिए इसका बहिष्कार करूंगा। एक अन्य यूजर ने लिखा- इस ऐ़ड को जल्द से जल्द हटा दें...इससे पहले कि आपकी साइट बंद हो जाए।




