
Congress विधायक के काफिले के ऊपर हमला,हाईवे में पलटी कई कारे, पढिये

घटना बछरांवा के पास हुई। यहां के टोल प्लाजा और फ्लाईओवर पर जमकर बवाल हुआ। कई गाड़ियां पलट जाने से सड़क मार्ग पर यातायात भी बाधित हुआ।
अदिति सिंह के समर्थकों का आरोप है कि पीछा कर रही गाड़ियों से अदिति सिंह पर फायरिंग भी की गई। रायबरेली यूपी की रायबरेली लोकसभा सीट कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की परंपरागत सीट है। इसे हॉट सीट माना जाता है और यह सीट हमेशा चर्चा में रहती है।
मंगलवार को इस सीट पर राजनीति और गरमा गई जब यहां की सदर सीट से विधायक अदिति सिंह पर जानलेवा हमला हुआ।
बताया जा रहा है कि आदिति सिंह अदिति सिंह रायबरेली जिला पंचायत अध्यक्ष अवधेश सिंह के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर वोटिंग करने गई थीं। अवधेश सिंह, सोनिया गांधी के खिलाफ चुनाव लड़ रहे बीजेपी प्रत्याशी दिनेश सिंह के भाई हैं और उनके ऊपर ही अदिति सिंह पर हमला करवाने का आरोप लगाया जा रहा है। आरोप है कि पीछा कर रही गाड़ी से कुछ लोगों ने अदिति सिंह पर जानलेवा हमला किया।
[poll id="6"]इस घटना में अदिति सिंह घायल हो गई हैं। उन्हें लखनऊ के एक अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। कई अन्य जिला पंचायत सदस्यों पर भी हमला किया गया। गाड़ियों के पीछे दौड़ रही गाड़ियों पर पथराव और फायरिंग के बाद कई गाड़ियां हाइवे पर पलट गईं।




