राष्ट्रीय

Mamman Khan कौन हैं? जिसे BJP बता रही नूंह दंगे का मास्टर माइंड, ट्विटर पर #ArrestMammanKhan क्यों हो रहा ट्रेंड?

Sanjay Patel
5 Aug 2023 8:06 AM GMT
Mamman Khan कौन हैं? जिसे BJP बता रही नूंह दंगे का मास्टर माइंड, ट्विटर पर #ArrestMammanKhan क्यों हो रहा ट्रेंड?
x
Mamman Khan MLA Nuh Violence News: हरियाणा के नूंह में हुई हिंसा के पीछे मोनू मानेसर के अलावा एक और शख्स को भी लेकर चर्चा की जा रही है जो कांग्रेस विधायक हैं। अब भाजपा ने कांग्रेस विधायक पर आरोप लगाते हुए इन्हें घेरना शुरू कर दिया है।

Mamman Khan MLA Nuh Violence News In Hindi: हरियाणा के नूंह में हुई हिंसा के पीछे मोनू मानेसर के अलावा एक और शख्स को भी लेकर चर्चा की जा रही है जो कांग्रेस विधायक हैं। अब भाजपा ने कांग्रेस विधायक पर आरोप लगाते हुए इन्हें घेरना शुरू कर दिया है। नूंह हिंसा में कथित गोरक्षक मोनू मानेसर का नाम सामने आ रहा है। मोनू ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट कर हिंदू संगठनों की यात्रा में शामिल होने की बात कही थी। इस वीडियो के बाद से ही नूंह में माहौल गरमाने लगा था।

भाजपा ने लगाया यह आरोप

भारतीय जनता पार्टी ने आरोप लगाया है कि हरियाणा विधानसभा में अपने भड़काऊ बयानों से विधायक मामन खान ने हिंसा को भड़काने का काम किया। हरियाणा की फिरोजपुर झिरका सीट से कांग्रेस ने वर्ष 2019 में मामन खान को टिकट दिया था। तब मामन खान ने भाजपा उम्मीदवार को तकरीबन 32 हजार वोटों से पराजित किया था। जबकि उन्होंने अपना पहला चुनाव वर्ष 2014 में निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में लड़ा था।

विधायक ने मोनू मानेसर के खिलाफ दिया था बयान

कथित गोरक्षक मोनू मानेसर और कांग्रेस विधायक मामन खान दोनों ही एक-दूसरे के खिलाफ जमकर बयानबाजी करते हैं। सूत्रों का कहना है कि दोनों के बीच आपसी रंजिश काफी पुरानी है। इस वर्ष फरवरी में जब दो मुस्लिम युवकों जुनैद और नासिर की हत्या का आरोप गोरक्षकों पर लगा था तब मोनू मानेसर को इसके पीछे बताया गया। तब कांग्रेस विधायक ने विधानसभा में सरकार को सख्त कार्रवाई की बात कही। इसके साथ ही कांग्रेस विधायक ने कथित गोरक्षक मोनू मानेसर के खिलाफ मोर्चा भी खोल दिया था और कई बयान दिए थे।

मोनू पुलिस की पकड़ से बाहर

राजस्थान के रहने वाले नासिर और जुनैद कथित तौर पर गो तस्करी का काम करते थे। इस साल फरवरी माह में इनकी हत्या कर दी गई थी। जिसके बाद मोनू मानेसर को इसके पीछे बताया गया था। नासिर और जुनैद की हत्या कर उनके शवों को गाड़ी में रखकर जला दिया गया था। मोनू मानेसर पर आरोप लगने के बाद वह फरार हो गया था जो अब तक पुलिस पकड़ से बाहर है। इस मामले में राजस्थान पुलिस ने मोनू समेत कई आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया था।

नूंह हिंसा को लेकर दो नाम चर्चा में

हरियाणा के नूंह हिंसा की बात की जाए तो इस समय दो नामों की चर्चा सबसे अधिक हो रही है। जिसमें पहला नाम मोनू मानेसर का लिया जा रहा है तो दूसरा नाम विधायक मामन खान का चर्चाओं में है। दोनों पर हिंसा को भड़काने के आरोप लगाए जा रहे हैं। विधायक मामन खान ने मोनू को मेवात इलाके में आने की चुनौती दी थी। जिसके बाद मोनू ने नूंह में होे वाली शोभा यात्रा में आने का एक वीडियो पोस्ट किया था। ऐसा दावा किया गया है कि दोनों के बीच की यही आपसी रंजिश हिंसा को भड़काने वाली चिंगरानी बन गई और नूंह में हिंसा भड़क उठी। कांग्रेस विधायक मामन खान पर बीजेपी ने आरोप भी लगाया है।

Next Story