राष्ट्रीय

कांग्रेस नेता उदित राज ने ट्विटर के सीईओ पराग और सुंदर पिचई की सफलता का क्रेडिट अंकल नेहरू को दे डाला, अब ट्रोल हो रहे

कांग्रेस नेता उदित राज ने ट्विटर के सीईओ पराग और सुंदर पिचई की सफलता का क्रेडिट अंकल नेहरू को दे डाला, अब ट्रोल हो रहे
x
Udit Raj: अंकिल नेहरू ने अगर आईआईटी ना बनवाया होता तो पराग अग्रवाल और सुन्दर पिच्चाई यहीं पर सड़ते और भक्तों के गैंग में होते: डॉ उदित राज

कांग्रेस नेता डॉ उदित राज (Udit Raj) सोशल मीडिया में गंदे तरीके से ट्रोल हो रहे हैं। हालांकि उन्होंने कुछ ऐसा बयान ही दे डाला है कि उनका ट्रोल होना लाज़मी है, डॉ उदित राज को अंकल नेहरू यानी के देश के पहले प्रधान मंत्री जवाहर लाल नेहरू (Javahar Lal Nehru) से बड़ा लगाव है इसी लिए उन्होंने ट्विटर के नए सीईओ पराग अग्रवाल (Parag Agrawal) और अल्फाबेट के सीईओ सुन्दर पिचाई ( Sundar Pichai) की सफलता का क्रेडिट भी चाचा नेहरू को दे दिया है।

क्या बोल गए उदित राज

उदित राज ने फेसबुक और ट्विटर में एक मजेदार पोस्ट डाला है हालांकि उन्होंने अपने पोस्ट को सीरियसली लिखा होगा लेकिन उनके पोस्ट को पढ़ने के बाद लोग उनके मजे लेने लगे हैं। उदित राज ने पोस्ट करते हुए लिखा है कि' ट्विटर के पराग अग्रवाल हो या गूगल के सुंदर पिच्चाई या लाखों डॉक्टर और इंजीनियर, इन सब को नेहरू जी का शुक्रगुजार होना चाहिए। नेहरू जी ने आईआईटी न खड़े किए होते तो ये सब यहीं सड़ते और भक्तों की गैंग में होते' बस डॉक्टर उदित राज ने इतना लिख कर पोस्ट कर दिया और उसके बाद लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया।

मेहनत पिचाई और अग्रवाल की और क्रेडिट चचा नेहरू को?

मतलब सुंदर पिचाई और पराग अग्रवाल ने कुछ नहीं किया वो आज जिस मुकाम में खड़े हैं वो चाचा नेहरू की वजह से है। मतलब देश में जितने भी डॉक्टर और इंजीनियर है सब के सब चाचा नेहरू के कारण बने हैं नहीं तो सब सड़क में सड़ रहे होते। और भक्तों से तात्पर्य अगर बीजेपी को सपोर्ट करने वाले लोगों से है तो इसका मतलब हर बीजेपी सपोर्टर सड़क में सड़ रहा है?

लोगों ने मजेदार जवाब दिए

उदित राज की पोस्ट पढ़ कर लोगों की हसीं का कोई ठिकाना नहीं रहा। एक यूजर ने लिखा "तो आप काहे नहीं कर लिए आईआईटी से पढाई" तो एक ने लिखा आपके जैसे नमूने भी नेहरू जी की ही बदौलत पैदा होते हैं ' तो किसी ने लिखा चाचा .. ओ...चाचा। तो कुछ ने उन्हें कला तीतर भी कहा।

पराग अग्रवाल ने उदित राज के ट्विटर फॉलोवर कम कर दिए?

उदित राज ने ट्विटर पर ही ट्विटर के नए सीईओ पराग अग्रवाल को लेकर एक आरोप लगाया है। जिसमे उन्होंने कहा है कि पराग अग्रवाल के सीईओ बनते ही मेरे ट्विटर के 10 हज़ार फॉलोवर कम हो गए। ये कैसे हो गया इसपर भी लोगों ने उनके खूब मजे लिए।

Abhijeet Mishra | रीवा रियासत

Abhijeet Mishra | रीवा रियासत

    Next Story