
भाजपा में घमासान: मुख्यमंत्री बदलने की मांग हुई तेज

बेंगलोर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता के चलते भाजपा ने कई राज्यों में अपनी सरकार तो बना ली. लेकिन कई राज्यों में भाजपा पार्टी में घमासान चल रहा है. अभी हाल ही में पार्टी ने उत्तराखंड में मुख्यमंत्री बदल दिया था. जिस कारण अब कर्नाटक में भी मुख्यमंत्री बदलने की मांग तेजी से बढ़ गई है.
जानकारी के मुताबिक कर्नाटक में भी ऐसी ही मांग उठ रही है। कर्नाटक के बीजेपी विधायक बसनगौड़ा यतनाल ने कहा है कि मुख्यमंत्री 100 फीसदी बदला जाना चाहिए। हम येद्दियुरप्पा के साथ चुनाव में नहीं जा सकते। जाएंगे, तो हार जाएंगे। यदि पार्टी राज्य में सर्वाइव करना चाहती है, तो मुख्यमंत्री को बदलना होगा।

उन्होंने कहा कि पार्टी के दो दर्जन विधायक सीएम को बदलना चाहते हैं। हालांकि, सीएम येद्दियुरप्पा ने कहा है कि भाजपा के सभी विधायक हमारे साथ हैं। हम मीडिया द्वारा फैलाई जा रही अफवाह पर भरोसा नहीं करते।




