
कोरोना से मौत पर परिजनों को मिलेगा मुआवजा, जानिए आवेदन की पूरी प्रोसेस

कोरोना से मौत पर परिजनों को मिलेगा मुआवजा, जानिए आवेदन की पूरी प्रोसेस
क्या कहा है सुप्रीम कोर्ट ने...
क्या है NDMA की गाइडलाइन्स में...
- सबसे पहले कोरोना की पुष्टि होना जरूरी है. उन मामलों को ही कोरोना केस माना जाएगा, जिनमें मरीज को अस्पताल में भर्ती होने के दौरान या घर पर ही RT-PCR टेस्ट, मॉलिकुलर टेस्ट, रैपिड एंटीजन टेस्ट या क्लिनिकल जांच के जरिए कोरोना पॉजिटिव घोषित किया गया हो.
- उन मामलों में मौत को कोरोना से हुई मौत माना जाएगा, जिनमें कोरोना ठीक नहीं हुआ हो और जिसकी वजह से घर या अस्पताल में मरीज की मौत हो जाए.
- इसके साथ ही जन्म और मृत्यु को रजिस्टर करने वाली अथॉरिटी (जैसे नगर निगम आदि) की तरफ से जन्म-मृत्यु पंजीकरण (RBD) एक्ट, 1969 के तहत मेडिकल सर्टिफिकेट ऑफ कॉज ऑफ डेथ (MCCD) जारी किया गया हो.
- ऐसे मामलों में भी कोरोना से मृत्यु मानी जाएगी, जिनमें कोरोना पॉजिटिव आने के 30 दिन के भीतर अस्पताल या घर पर मृत्यु हुई हो.
- कोरोना पॉजिटिव होने के बावजूद जहर देने, आत्महत्या, हत्या या हादसा आदि से होने वाली मौत को "कोरोना से मृत्यु" नहीं माना जाएगा.
मुआवजा किसे मिलेगा?
NDMA के मुताबिक, कोरोना से हुई मौत के बाद मुआवजा मृतक के परिजन को दिया जाएगा. आवेदन के 30 दिन के भीतर (अगर दस्तावेज सही पाए जाते हैं) परिजन के आधार से लिंक बैंक अकाउंट में सीधे मुआवजे की राशि भेज दी जाएगी.
आवेदन करने की प्रोसेस क्या होगी?
- जिला प्रशासन या जिला आपदा प्रबंधन अथॉरिटी (DDMA) की तरफ से जारी एक फॉर्म भरकर आवेदन करना होगा.
- इस फॉर्म पर आवेदन के साथ लगने वाले सभी जरूरी डॉक्युमेंट्स की भी जानकारी देनी होगी. डॉक्युमेंट्स में सबसे जरूरी कोरोना से हुई मौत का डेथ सर्टिफिकेट (COVID-19 Death Certificate) होगा. साथ ही मृतक और जिसे मुआवजा मिलना है, उसका आधार कार्ड (Aadhaar Card) भी देना होगा
- ये आवेदन आप कलेक्ट्रेट कार्यालय (Collector Office) या जिला आपदा प्रबंधन अथॉरिटी (DDMA) ऑफिस में जमा कर सकते हैं.
सरकार ने इसके लिए जिला स्तर पर कमेटी का गठन किया है. इस कमेटी में एडिशनल डिस्ट्रिक्ट कलेक्टर, चीफ मेडिकल ऑफिसर, एडिशनल चीफ मेडिकल ऑफिसर (अगर जिले में है तो) और सब्जेक्ट एक्सपर्ट शामिल होंगे. ये कमेटी ही आवेदन की जांच करेगी और इस पूरी प्रक्रिया में आ रही शिकायतों का निपटारा भी करेगी. ज्यादा जानकारी के लिए आप अपने जिले के इन अधिकारियों से बात कर सकते हैं.
Aaryan Puneet Dwivedi
Aaryan Puneet Dwivedi is a senior editor and an experienced journalist who has been active in the news industry since 2013. He has extensive experience covering and editing news across multiple fields, including politics, national and international affairs, sports, technology, business, and social issues. He is a state-level accredited journalist recognized by the Madhya Pradesh government. Known for his in-depth understanding of news and current affairs, he focuses on delivering accurate, reliable, and reader-friendly information across all major news categories.




