राष्ट्रीय

Common Charger Policy: खत्म होगी कंपनियों की मनमानी, दो चार्जर पॉलिसी हो सकती है लागू

Common Charger Policy: खत्म होगी कंपनियों की मनमानी,  दो चार्जर पॉलिसी हो सकती है लागू
x
Common Charger Law: नियम लागू होने के बाद सभी गैजेट्स को चार्ज करने के लिए केवल एक ही चार्जर का उपयोग करना होगा।

Common Charger Policy: हाल के दिनों में हुई बैठक के बाद कंज्यूमर अफेयर्स सेक्रेट्री का कहना है कि यूरोपियन देशों की तरह भारत में भी चार्जर शिफ्ट करने की योजना है। काफी समय से ऐसा महसूस किया जा रहा है कि अलग-अलग गैजेट्स के लिए लगने वाले अलग-अलग चार्जर की प्रक्रिया समाप्त की जाए। यूरोपियन देश इस पर फैसला ले चुके हैं। यूरोप में बहुत जल्दी यह नियम लागू हो जाएगा और इसके बाद सभी गैजेट्स को चार्ज के लिए केवल एक ही चार्जर का उपयोग करना होगा। भारत में इस तरह एक चार्जर की प्रथा नहीं विकसित हो सकती इसके लिए दो तरह के चार्जर विकसित करने पर चर्चा चल रही है।

क्या है कॉमन चार्जर पॉलिसी

Common Charger Policy Kya Hai: कॉमन चार्जर पॉलिसी के बारे में सामान्य सी बात यह है कि सभी गैजेट को चार्ज करने के लिए एक तरह के या फिर दो तरह के कॉमन चार्जर का उपयोग किया जाए। क्योंकि अभी तक लैपटॉप, स्मार्टफोन, ईयरबड्स, और दूसरे गैजेट्स के लिए अलग-अलग चार्जर होते हैं। लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। अब भारत में भी सभी गैजेट्स को चार्ज करने के लिए दो चार्जर की पॉलिसी लागू होने वाली है।

यूरोप में कॉमन चार्जर पॉलिसी लागू

Common Charger Policy In Europe: यूरोपियन यूनियन ने फैसला लेते हुए कॉमन चार्जर पॉलिसी अपना चुकी है। माना जा रहा है कि यह पॉलिसी 2024 तक लागू हो जाएगी। अब सभी गैजेट्स को चार्ज करने के लिए एक ही चार्जर का उपयोग किया जाएगा। बुधवार को कंज्यूमर अफेयर ने स्टॉकहोल्डर्स के साथ बैठक की है।

भारत में दो चार्जर पॉलिसी

Charger Policy In India: यूरोपियन देशों ने जहां कामन चार्जर पॉलिसी अपना रही है वहीं भारत इनसे अलग दो तरह के चार्जर वाली पॉलिसी पर विचार कर रहा है। कंज्यूमर अफेयर्स सेक्रेट्री का कहना है कि शुरुआत में दो तरह के चार्जर भारत में शिफ्ट करने की योजना है। इसमें टाइप सी चार्जिंग पोर्ट (Type-C Charging Port) होगा।

सेक्रेटरी ने बताया है कि भारत में कॉमन चार्जर की व्यवस्था करने में काफी समस्याएं हैं। स्टॉकहोल्डर्स के मतों को जानने के बाद इस पर निर्णय लिया जा सकता है। स्टॉकहोल्डर्स चाहते हैं कि अभी और बैठक हो। चिंतन मंथन के बाद ही कोई निर्णय लिया जाए। उन्होंने बताया कि एक चार्जर पालिसी में चार्जिंग पोर्ट टाइप सी होगा। वहीं दूसरे कोर्ट की जानकारी अभी नहीं है। लेकिन इस पर भी कोई न कोई बड़ा निर्णय लिया जाएगा।

Next Story