राष्ट्रीय

आचार संहिता लागू: 7 फेज में होगी लोकसभा चुनाव की वोटिंग, पहला मतदान 19 अप्रैल, आखिरी 1 जून को; नतीजे 4 जून को आएंगे

आचार संहिता लागू: 7 फेज में होगी लोकसभा चुनाव की वोटिंग, पहला मतदान 19 अप्रैल, आखिरी 1 जून को; नतीजे 4 जून को आएंगे
x
लोकसभा चुनाव 2024 के लिए देशभर में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है। मतदान 7 चरणों में होगा। पहला मतदान 19 अप्रैल को होगा, आखिरी 1 जून, नतीजे 4 जून को जारी किए जाएंगे।

लोकसभा चुनाव 2024 के लिए देशभर में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है। मतदान 7 चरणों में होगा। पहला मतदान 19 अप्रैल को होगा, आखिरी 1 जून, नतीजे 4 जून को जारी किए जाएंगे। वोटिंग से लेकर चुनाव के परिणाम आने में कुल 46 दिन लगेंगे। लोकसभा चुनाव के साथ 4 राज्य आंध्र प्रदेश, ओडिशा, अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम में विधानसभा चुनाव होने हैं। इनकी भी तारीखें जारी कर दी गई हैं।

2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव में कुल 96 करोड़ 88 लाख 21 हजार 926 वोटर्स भाग लेंगे। 49,72,31,994 पुरुष मतदाता, 47,15,41,888 महिला मतदाता, 48044 ट्रांसजेंडर, 88,35,449 दिव्याङ्ग मतदाता मतदान करेंगे।

इनमें 18 से 19 साल के मतदाताओं की संख्या 1,84,81,610 है। 20 से 29 साल के 19,74,37,610 मतदाता हैं। 80+ उम्र वाले 1,85,92,918 और 100+ उम्र वाले 2,38,791 मतदाता हैं। देश की जनसंख्या में 66.76% मतदाता हैं। लिंगानुपात 948 है।

7 फेज में होंगे लोक सभा चुनाव

फेज 1- 28 मार्च नोटिफिकेशन जारी होगा। विदड्रॉल 30 मार्च, 19 अप्रैल को वोटिंग होगी। बिहार में लास्ट डेट विद़ड्रॉल 2 अप्रैल को होगी। 4 जून को काउंटिंग होगी।

18वीं लोकसभा फेज
1

वोटिंग : 19 अप्रैल | राज्य : 21 | सीटें : 102

  1. पुडुचेरी : 01
  2. मिजोरम : 01
  3. मध्य प्रदेश : 06
  4. अरुणाचल प्रदेश : 02
  5. छत्तीसगढ़ : 01
  6. राजस्थान : 12
  7. सिक्किम : 01
  8. त्रिपुरा : 01
  9. उत्तराखंड : 05
  10. मणिपुर : 02
  11. असम : 05
  12. जम्मू-कश्मीर : 01
  13. मेघालय : 02
  14. महाराष्ट्र : 05
  15. बिहार : 04
  16. लक्षदीप : 01
  17. तमिलनाडु : 39
  18. उत्तर प्रदेश : 08
  19. अंडमान निकोबार : 01
  20. पश्चिम बंगाल : 03
  21. नगालैंड : 01

लोकसभा चुनाव फेज 2: वोटिंग : 26 अप्रैल | राज्य : 13 | सीटें : 89

  1. असम : 05
  2. बिहार : 05
  3. कर्नाटक : 14
  4. केरल : 20
  5. महाराष्ट्र : 8
  6. मणिपुर : 1
  7. त्रिपुरा : 1
  8. उत्तर प्रदेश : 8
  9. छत्तीसगढ़ : 3
  10. मध्यप्रदेश : 7
  11. राजस्थान : 13
  12. पश्चिम बंगाल : 3

लोकसभा चुनाव फेज 3: वोटिंग : 7 मई | राज्य : 12 | सीटें : 94

  1. असम : 04
  2. गोवा : 02
  3. मध्य प्रदेश : 08
  4. बिहार : 05
  5. गुजरात : 26
  6. महाराष्ट्र : 11
  7. पश्चिम बंगाल : 04
  8. दमन और दीव : 2
  9. छत्तीसगढ़ : 07
  10. कर्नाटक : 14
  11. उत्तर प्रदेश : 10
  12. जम्मू-कश्मीर : 01

लोकसभा चुनाव फेज 4: वोटिंग : 13 मई | राज्य : 10 | सीटें : 96

  1. तेलंगाना : 17
  2. आंध्र प्रदेश : 25
  3. उत्तर प्रदेश : 13
  4. पश्चिम बंगाल : 08
  5. महाराष्ट्र : 11
  6. मध्य प्रदेश : 08
  7. बिहार : 05
  8. जम्मू-कश्मीर : 1
  9. ओडिशा : 04
  10. झारखंड : 4

लोकसभा चुनाव फेज 5: वोटिंग : वोटिंग : 20 मई | राज्य : 8 | सीटें : 49

  1. बिहार : 05
  2. झारखंड : 03
  3. महाराष्ट्र : 13
  4. ओडिशा : 05
  5. उत्तर प्रदेश : 14
  6. पश्चिम बंगाल : 07
  7. जम्मू-कश्मीर : 01
  8. लद्दाख : 01

लोकसभा चुनाव फेज 6: वोटिंग : 25 मई | राज्य : 7 | सीटें : 57

  1. बिहार : 08
  2. ओडिशा : 6
  3. हरियाणा : 10
  4. उत्तरप्रदेश : 14
  5. दिल्ली : 07

लोकसभा चुनाव फेज 7: वोटिंग : 01 जून | राज्य : 8 | सीटें : 57

  1. बिहार : 08
  2. पंजाब : 13
  3. चंडीगढ़ : 01
  4. हिमाचल प्रदेश : 04
  5. पश्चिम बंगाल : 09
  6. उत्तर प्रदेश : 13
  7. ओडिशा : 06
  8. झारखंड : 03

लोकसभा चुनाव के साथ ही 4 राज्यों में विधानसभा चुनाव

लोकसभा के साथ 4 राज्यों में विधानसभा चुनाव हैं। सिक्किम 2 जून, 32 सीट, ओडिशा 24 जून, 107 सीट, अरुणाचल 60 असेंबली सीट, आंध्र प्रदेश में विधानसभा चुनाव एकसाथ कराए जाएंगे।ओडिशा में 13 मई, 20 मई, 25 मई और 1 जून को वोटिंग होगी। बाकी तीन राज्यों में एक फेज में चुनाव होंगे। अरुणाचल और सिक्किम में 19 अप्रैल, आंध्र प्रदेश में 13 मई को वोट डाले जाएंगे।

26 विधानसभाओं में होना है उप चुनाव

26 असेंबली में बाईपोल होना है। बिहार, गुजरात, हरियाणा, झारखंड, त्रिपुरा, वेस्ट बंगाल, हिमाचल, राजस्थान, कर्नाटक तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश में बाईपोल होना हैं। 26-26 वैकेंसी पूरी कर रहे हैंं। ये पार्लियामेंट्री इलेक्शन के साथ होंगे।

Aaryan Puneet Dwivedi | रीवा रियासत

Aaryan Puneet Dwivedi | रीवा रियासत

Next Story