राष्ट्रीय

निजी सचिव जैसे अधिकारियों को CM का सख्त आदेश, इन पर होगी कार्रवाई

Himachal Pradesh CM News
x
Himachal Pradesh CM News: सत्ता की बागडोर संभालने के बाद हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री के सख्त तेवर देखने को मिल रहे हैं।

Himachal Pradesh CM News: सत्ता की बागडोर संभालने के बाद हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री के सख्त तेवर देखने को मिल रहे हैं। प्रदेश की व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त रखने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री एक्शन मूड में नजर आ रहे हैं। कैबिनेट विस्तार से पहले प्रदेश सरकार की ओर से सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा एक पत्र जारी किया गया है। जारी किए गए पत्र में स्पष्ट रूप से कहा गया है कि अगर सरकार की गोपनीयता लीक हुई तो संबंधित अधिकारी कर्मचारी को बख्शा नहीं जाएगा।

लिखित निर्देश हुआ जारी

सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा सचिवालय के कर्मचारियों और अधिकारियों को लिखित में आदेश जारी किया गया है। जारी किए गए आदेश में प्रशासनिक सचिव सहित शाखा प्रभारी, निजी सचिवों और अनुभाग अधिकारियों को कहा गया है कि सचिवालय की गोपनीय सूचनाएं लीक हो रही है जो ठीक नहीं है। इस पर सख्ती से निपटने के लिए अधिकारियों को अपने कर्तव्यों का ध्यान रखना चाहिए।

सीसीएस नियम 1964 का माना जाएगा उल्लंघन

जारी किए गए आदेश में हिमाचल प्रदेश कहा गया है कि अगर कोई भी अधिकारी जारी आदेश का पालन नहीं करता तो उसे कर्मचारी संहिता और कंडक्ट रूल 1964 का उल्लंघन माना जाएगा। नियम के उल्लंघन पर निश्चित किए गए दंड का प्रावधान भी किया गया है।

जारी किए गए आदेश में कहा गया है कि भविष्य में किसी भी प्रकार की कोई जानकारी लीक करने पर अवश्य ही कार्यवाही की जाएगी। कई बार देखा गया है कि सरकार की गोपनीयता भांग हो रही है। इस पर सभी कर्मचारियों को तथा अधिकारियों को ध्यान देना चाहिए। यह सर्कुलर सामान्य प्रशासन के सह सचिव की ओर से जारी किया गया है।

Sandeep Tiwari | रीवा रियासत

Sandeep Tiwari | रीवा रियासत

    Next Story