राष्ट्रीय

AMIT SHAH के नाम CM KAMALNATH ने लिखा पत्र : MP NEWS

Aaryan Dwivedi
16 Feb 2021 11:44 AM IST
AMIT SHAH के नाम CM KAMALNATH ने लिखा पत्र : MP NEWS
x
भोपाल. मुख्यमंत्री कमलनाथ ने शनिवार शाम 7.30 बजे गृह मंत्री अमित शाह को चिट्ठी भेजी। इसमें उन्होंने बेंगलुरु में बंधक बनाए गए विधायकों को छुड़

भोपाल. मुख्यमंत्री कमलनाथ ने शनिवार शाम 7.30 बजे गृह मंत्री अमित शाह को चिट्ठी भेजी। इसमें उन्होंने बेंगलुरु में बंधक बनाए गए विधायकों को छुड़ाने की मांग की है। साथ ही बताया है कि किस तरह चुनी हुई कांग्रेस सरकार को गिराने की कोशिश की जा रही है। मुख्यमंत्री के पत्र भेजने की खबर साढ़े चार घंटे पहले पाठकों को दे दी थी। CM KAMALNATH wrote a letter to AMIT SHAH: MP NEWS

कमलनाथ ने मुख्यमंत्री आवास पर राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा और महाधिवक्ता शशांक शेखर के साथ बैठक कर सभी कानूनी पहलुओं पर विचार किया। कमलनाथ शुक्रवार को राज्यपाल लालजी टंडन से मिलकर भाजपा पर विधायकों की खरीद-फरोख्त (हॉर्स ट्रेडिंग) का आरोप लगा चुके हैं। उन्होंने राज्यपाल को सौंपे पत्र में कहा था कि गृह मंत्री अमित शाह से कहें कि बेंगलुरु में बंधक विधायकों को छुड़ाएं। मुख्यमंत्री ने कहा था कि वे फ्लोर टेस्ट के लिए तैयार हैं, लेकिन 22 विधायकों को बंधक बनाकर यह संभव नहीं है।

सीआरपीएफ की सुरक्षा को लेकर डीजीपी राज्यपाल से मिले इधर, विधायकों के केंद्रीय सुरक्षा मांगने के मामले में डीजीपी विवेक जौहरी सुबह राज्यपाल से मिले। इसमें उन्होंने विधायकों द्वारा मांगी गई सुरक्षा के संबंध में चर्चा की। दरअसल, शुक्रवार को सिंधिया गुट के विधायकों ने स्पीकर को एक पत्र लिखा था। इसमें उन्होंने आग्रह किया था कि भोपाल आने पर उन्हें सीआरपीएफ की सुरक्षा मुहैया कराई जाए। स्पीकर ने पत्र डीजीपी को भेजा था, लेकिन शुक्रवार को इस पर फैसला नहीं हो पाया और बाद में बेंगलुरु से आ रहे विधायकों का भोपाल आना रद्द हो गया।

Next Story