राष्ट्रीय

Weather Update: यहां छाए रहेंगे बादल तो इन महानगरो में आंधी-वर्षा की संभावना, जानिए आज कैसा रहेगा आपके शहर का मौसम?

IMD Weather Alert
x
National Weather Update: मानसून अब धीरे-धीरे पूरे भारत में छा रहा है। ज्यादातर शहरो में इन दिनों रुक-रुक कर बारिश हो रही है।

National Weather Update: मानसून अब धीरे-धीरे पूरे भारत में छा रहा है। ज्यादातर शहरो में इन दिनों रुक-रुक कर बारिश हो रही है। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार भारत के महानगरों का मौसम कुछ इस प्रकार रहेगा। आइये जानते हैं:

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली (Delhi Weather) में सामान्य रूप से बादल छाए रहने के साथ मध्यम बारिश होने की संभावना है। न्यूनतम तापमान 27 डिग्री और अधिकतम 35 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

विभाग के अनुसार, मुम्बई (Mumbai Weather) में आमतौर पर बादल छाए रहेंगे और सामान्य वर्षा हो सकती है। न्यूनतम तापमान 24 डिग्री और अधिकतम 30 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। तो वहीं कोलकाता में सामान्‍य रूप से बादल छाए रहेंगे और एक या दो बार गरज के साथ बौछार पड़ने की संभावना है। न्यूनतम तापमान 27 डिग्री और अधिकतम 32 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। इसी प्रकार चेन्नई (Chennai) में सामान्य तौर पर बादल छाए रहेंगे और हल्‍की बूंदाबांदी हो सकती है। न्यूनतम तापमान 27 डिग्री और अधिकतम 36 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि, श्रीनगर औऱ मुजफ्फराबाद में मुख्य रूप से आसमान साफ रहेगा और दोपहर के बाद आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते है। न्यूनतम तापमान 20 डिग्री और अधिकतम 32 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। जम्‍मू में आंधी और वर्षा की संभावना है। लेह और गिलगित में मुख्य रूप से आसमान साफ रहेगा। हैदराबाद, बेंगलुरू और तिरूवनंतपुरम में शाम या रात के समय गरज के साथ बारिश हो सकती है। तो वहीं पूर्वोत्‍तर में गुवाहाटी, इंफाल, आइजोल, शिलंग, ईटानगर और कोहिमा में आमतौर पर बादल छाए रहेंगे और एक या दो बार गरज के साथ बौछारें पड़ेंगी। गंगटोक में आमतौर पर बादल छाए रहेंगे और वर्षा हो सकती है

Next Story