राष्ट्रीय

रोहतक / मुख्यमंत्री पर भारी पड़ा किसानों का विरोध, नहीं उतरने दिया सीएम का हेलीकाप्टर...

रोहतक। देश भर में किसानों का आंदोलन चल रहा है। किसान आंदोलन का सबसे ज्यादा असर पंजाब तथा हरियाणा में है। हालत यह है कि भाजपा या फिर भाजपा की सहयोगी दलों के नेताओं के समक्ष विरोध कर रहे हैं। किसान नेताओं का घेराव कर रहे हैं। इसी क्रम में हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के हेलीकाप्टर को उतरने नही दिया। किसानो ने हैलीपैड को घेर रखा था। जिससे पुलिस को सीएम के हेलीकाप्टर को बाद में पुलिस लाइन में उतारना पड़ा। 

17वीं में शामिल होने जा रहे थे सीएम

जानकारी के अनुसार हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर रोहतक जा रहे थे। वह भाजपा सांसद अरविंद शर्मा के पिता की 17वीं में शामिल होना था। इसके लिए हरियाणा पुलिस ने रोहतक में हेलीपैड बनाया था। लेकिन किसानों को सीएम के आने की जानकारी होने पर किसान हेलीपैड के नजदीक पहुंचकर विरोध करना शुरू कर दिया।

पुलिस ने की सख्ती

बताया जा रहा है कि किसानो के विरोध को देखते हुए पुलिस ने पहले तय हेलीपैड पर सीएम के हेलीकाप्टर को उतारने का प्रयास किया लेकिन वह इसमें सफल नही रहे। पुलिस ने विरोध कर रहे किसानों के जत्थे पर लाठीचार्ज भी किया। इसके बाद भी किसान हेलीपैड के नजदीक तक पहुंच गये।

पुलिस लाइन में उतरा हेलीकाप्टर

किसानों के विरोध प्रदर्शन को देखते हुए आनन फानन में मुख्यमंत्री के हेलीकॉफ्टर की लैंडिंग पुलिस लाइन में करवाई गई। जिसके बाद मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर भाजपा सांसद अरविंद शर्मा के पिता की शोक सभा में शामिल होने पहुंचे।

Next Story