
श्रम कार्ड धारकों के खाते में पैसा आया या नहीं ऐसे करें चेक

Uttar Pradesh Shramik Card: अगर आप उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं और आपका श्रम कार्ड बना हुआ है तो आप बड़े ही आसान तरीके से ई-श्रम कार्ड के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। आपको पता चल जाएगा कि आपके खाते में पैसा आया या नहीं। इसे जानने के लिए आज हम कुछ उपाय बताने जा रहे हैं। जिसे अपनाते ही जानकारी आपके सामने होगी।
क्या है ई-श्रम कार्ड
अगर आपको यह पता नहीं है कि ई-श्रम कार्ड क्या है। तो आज हम आपको बताने जा रहे हैं श्रम कार्ड से जुड़ी हुई कई सारी जानकारियां। इसके संबंध में बताया गया है कि केंद्र और राज्य सरकार मिलकर श्रम कार्ड पोर्टल का संचालन कर रहे हैं। इस श्रम कार्ड के माध्यम से सरकार अपने देश या प्रदेश में रहने वाले गरीब तबके के मजदूरों खास तौर पर असंगठित क्षेत्र के मजदूरों की मदद की जाती है।
जिस व्यक्ति के पास श्रम कार्ड होता है उसे 2 लाख रुपए का दुर्घटना बीमा का लाभ भी मिलता है। साथ में बताया गया है कि विकलांगता की स्थिति पर 1 लाख रुपए मदद स्वरूप दी जाती है।
हाल के दिनों में उत्तर प्रदेश सरकार ने अपने प्रदेश के रहने वाले गरीब तबके के मजदूरों के खाते में 1000 रुपए डाले हैं। वही अब अगली किस्त के रूप में 500 रुपए दिए जाने वाले हैं। इन राशियों का भुगतान सीधे हितग्राही के खाते में किया जाता है।
ऐसे करें चेक
अगर आप भी ई-श्रम कार्ड धारक हैं तो बड़ी ही सहजता के साथ किस्त आने की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए अगर आप चाहे तो बैंक में जाकर स्टेटस की जानकारी प्राप्त करें। साथ ही बैंक पासबुक अपडेट करवाने पर आपको जानकारी मिल जाएगी। वही यूपीआई ऐप के जरिए भी अपने बैंक अकाउंट को चेक कर सकते हैं।




