राष्ट्रीय

Changes from 1st March: 1 मार्च 2023 से आपके बैंक और पैसों से जुड़े कई तरह के नियमो में हुआ बदलाव, फटाफट जाने Latest Update

Changes from 1st March: 1 मार्च 2023 से आपके बैंक और पैसों से जुड़े कई तरह के नियमो में हुआ बदलाव, फटाफट जाने Latest Update
x
Changes from 1st March: इस महीने की शुरुआत में ही कई नियमों में परिवर्तन किया गया है। यह परिवर्तन आपके सामान्य जीवन को अवश्य प्रभावित करेगा।

Changes from 1st March: मार्च के महीने की शुरुआत हो गई है। लेकिन इस महीने की शुरुआत में ही कई नियमों में परिवर्तन किया गया है। यह परिवर्तन आपके सामान्य जीवन को अवश्य प्रभावित करेगा। आइए जाने यह कौन से बदलाव हैं जिससे हमें अपनी जेब ढीली करनी पड़ेगी।

महंगा होगा बैंक लोन

जानकारी के अनुसार भारतीय रिजर्व बैंक अपने हाल के दिनों में रेपो रेट में बढ़ोतरी की है। कई बैंकों ने एमसीएलआर रेट में बढ़ोतरी की है जिसका सीधा असर लोन और ईएमआई पर पड़ेगा। कर्ज की ब्याज दर बढ़ सकती है।

बढ़ सकते हैं एलपीजी सीएनजी के दाम

महीने की 1 तारीख को एलपीजी के दामों का निर्धारण किया जाता है। निश्चित तौर पर 1 मार्च को एलपीजी और सीएनजी के दामों में परिवर्तन होगा। यह परिवर्तन पीएनजी के गैस पर भी होगा। जानकारों की माने तो इसमें इजाफा होगा।

बदलेगा ट्रेनों का समय

भारतीय रेल ट्रेन की टाइम टेबल में परिवर्तन करने की ओर प्रयासरत है माना जा रहा है कि मार्च के महीने में कई ट्रेनों के टाइम टेबल में परिवर्तन होगी। यह परिवर्तन यात्री पैसेंजर ट्रेनों के साथ ही मालगाड़ी मे भी हो सकता है।

मार्च में 12 दिन बैंक रहेंगे बंद

मार्च के महीने में होली और रामनवमी जैसे बड़े त्यौहार पड रहे हैं। कुल मिलाकर मार्च के महीने में 12 दिन तक बैंक बंद रहेंगे। इसमें साप्ताहिक अवकाश भी शामिल है। रिजर्व बैंक के कैलेंडर के अनुसार मार्च के महीने में निजी और सरकारी बैंक 12 दिन तक बंद रहेंगे।

सोशल मीडिया के नियमों में बदलाव

मार्च के महीने में सोशल मीडिया जैसे ट्विटर, फेसबुक, यूट्यूब और इंस्टाग्राम में कई नियम बदले जाने हैं। इन माध्यमों को अब भारत के नए नियमों का पालन करना होगा। सामान्य तौर पर बताया गया है कि नए नियम में धार्मिक भावनाओं को भड़काने वाले पोस्ट पर बड़ी कार्यवाही की जाएगी।

Next Story