राष्ट्रीय

Weather Forecast: 17 राज्यों में 72 घंटो के अंदर बारिश की संभावना, 7 में हीटवेव का असर, जानें आपके यहां कैसा रहेगा मौसम?

Weather Forecast 21 May 2023
x
Weather Forecast 21 May 2023: एक ओर उत्तर भारत के कई राज्यों में हीटवेव का असर तेज होने वाला है तो वही कई राज्यों में बारिश की संभावना जताई गई है।

Weather Forecast 21 May 2023: एक ओर उत्तर भारत के कई राज्यों में हीटवेव का असर तेज होने वाला है तो वही कई राज्यों में बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग की माने तो अगले 6 दिनों उत्तर-पूर्व के राज्यों में बारिश हो सकती है। लगातार बदल रहे मौसम के इस मिजाज से मानसून पर असर पड़ता दिखाई दे रहा है।

यहां हो सकती है बारिश

मौसम विभाग द्वारा जारी किए गए अलर्ट के अनुसार असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा के अलावा अरुणाचल प्रदेश में बारिश की संभावना जताई गई है। साथ में पश्चिम बंगाल सहित सिक्किम में भी बारिश हो सकती है।

मौसम विभाग का कहना है कि उत्तराखंड के कई राज्य में बारिश होने की वजह से तापमान में कमी होगी। हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश की संभावना जताई गई है। कहा गया है कि गरज चमक के साथ आंधी भी चलेगी। 24 मई को उत्तराखंड में मौसम काफी खराब रहेगा। ओलावृष्टि के साथ ही बिजली गिरने की संभावना जताई गई है। इस दौरान 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। मौसम का यह मिजाज 28 मई तक बना रहेगा। लोगों को सावधान करते हुए कहा गया है कि कई स्थानों पर बिजली भी गिर सकती है।

मानसून हो रहा सक्रिय

जानकारी के अनुसार दक्षिण पश्चिम मानसून 19 मई को बंगाल की खाड़ी, निकोबार दीप समूह, दक्षिण हनुमान सागर, कुछ क्षेत्र से आगे बढ़ा है। बताया गया है कि दक्षिण पश्चिम मानसून बंगाल की खाड़ी से आगे बढ़ने की परिस्थितियां अनुकूल बनी है।

बंगाल की खाड़ी से दक्षिण में हवा चलने से पूर्वोत्तर भारत में होने वाली छुटपुट बारिश का दौर समाप्त होगा। पूर्वोत्तर भारत में गरज चमक के साथ बारिश की संभावना जताई गई है।

पश्चिमी विक्षोभ होगा सक्रिय

मौसम विभाग के बताए अनुसार 23 मई से पश्चिमी विक्षोभ की एक श्रृंखला सक्रिय होकर पश्चिमी हिमालय क्षेत्र को प्रभावित करेगा। जिसके कारण हिमपात और बारिश हो सकती है। इसका असर मध्य प्रदेश, राजस्थान, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, एनसीआर और दिल्ली में दिखेगा। धूल भरी आंधी चलने के साथ ही छत्तीसगढ़ में 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी।

तापमान में होगी वृद्धि

महाराष्ट्र में लगातार तापमान में वृद्धि होगी। बताया गया है कि 2 से 3 प्रतिशत तक तापमान में इजाफा देखने को मिलेगा। बात अगर मध्य भारत की करें तो यहां 48 घंटे में तापमान में परिवर्तन नहीं होगा। 23 मई तक दक्षिण उत्तर प्रदेश, पश्चिमी राजस्थान, मध्य प्रदेश में हीटवेव की चेतावनी जारी की गई है। बताया गया है कि बिहार, झारखंड, उड़ीसा, कोंकण, गोवा, केरल, तमिलनाडु के तापमान में बढ़ोत्तरी दर्ज की जाएगी।

Next Story