राष्ट्रीय

Chacha Bhatiji Love Story: अपने ही चाचा की दुल्हन बनी भतीजी, कोर्ट में रचाई शादी, ऐसे शुरू हुआ था अफेयर

Chacha Bhatiji Love Story
x

Chacha Bhatiji Love Story

Chacha Bhatiji Love Story: आज के इस बदलते परिवेश में रिश्तो के मायने समाप्त होते जा रहे हैं। रिश्तो की मर्यादाएं ताक पर रखी हुई हैं।

Chacha Bhatiji Love Story: आज के इस बदलते परिवेश में रिश्तो के मायने समाप्त होते जा रहे हैं। रिश्तो की मर्यादाएं ताक पर रखी हुई हैं। इन हालातों पर किस पर क्या भरोसा किया जाए कुछ समझ में नहीं आता। आज हालत यह है कि नजदीकी रिश्ते में भी शादी विवाह हो रहे हैं। उसमें भी हद तब हो जाती है जब भाई बहन और चाचा भतीजी (uncle niece love story) जैसे रिश्तो में विवाह हो जाए। ऐसा ही एक मामला झारखंड के पलामू जिले में सामने आया है। यह मामला बहुत पुराना नहीं है अभी हाल के दिनों में एक भतीजी ने अपने रिश्ते के चाचा के साथ शादी कर ली। विधिवत कोर्ट में जाकर दोनों ने शादी करके रिश्ते को हाशिए पर लाकर खड़ा कर दिया है।

क्या है पूरा मामला

जानकारी के अनुसार झारखंड के आमर पश्चिम टोला निवासी दीपा कुमारी गांव के रहने वाले अपने रिश्ते के चाचा अभय कुमार पासवान के साथ शादी रचा ली है। दोनों का लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। उन्हें भी यह पता था कि परिवार और समाज के लोग इस रिश्ते को स्वीकार नहीं करेंगे। ऐसे में दोनों ने अपने बालिक होने का लाभ उठाते हुए न्यायालय में जाकर शादी कर ली।

गांव के लोगों ने किया विरोध

बताते हैं कि जैसे ही शादी के बाद जोड़े गांव पहुंचे गांव के लोगों ने इसका पूरा विरोध किया। गांव के लोगों ने एकमत होकर गांव में प्रवेश देने से मना कर दिया। लेकिन शादी न्यायालय से हुई थी ऐसे में दोनों वैवाहिक जोड़ों ने पुलिस को सूचना देकर मौके पर बुला लिया। काफी समझाइस के बाद पुलिस को सफलता नहीं मिल रही थी। लेकिन पुलिस ने मामला शांत करने दोनों पक्ष के लोगों के साथ ही गांव के प्रबुद्ध जनों को समझाइश दी है

Next Story