राष्ट्रीय

केंद्रीय कर्मचारियों को एक साथ मिलेगी डबल खुशखबरी, जानिए सरकार ने क्या लिया निर्णय

salary
x

कर्मचारियों को दो तोहफे एक साथ मिलने वाले है।

केंद्र सरकार अपने कर्मचारियों को होली गिफ्ट देने जा रही है। कहा जा रहा है कि होली के बाद कर्मचारियों को दो तोहफे एक साथ मिलने वाले है।

केंद्र सरकार अपने कर्मचारियों को होली गिफ्ट देने जा रही है। कहा जा रहा है कि होली के बाद कर्मचारियों को दो तोहफे एक साथ मिलने वाले है। एक ओर जहां महंगाई भत्ते में विधि का ऐलान हो सकता है वहीं फिटमेंट फैक्टर भी बढ़ाने को लेकर बड़ा निर्णय लिया जा सकता है। इसका सीधा लाभ केंद्रीय कर्मचारियों तथा केंद्र के रिटायरमेंट कर्मचारियों को मिलेगा।

केंद्र सरकार ने दी हरी झंडी

जानकारी के अनुसार हाल के दिनों में हुई कैबिनेट बैठक में कई प्रस्ताव पास हुए हैं। बैठक के बाद आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया गया है कि महंगाई राहत में बढ़ोतरी को सरकार ने हरी झंडी दे दी है। हालांकि बैठक के बाद सरकार द्वारा इस बात की जानकारी के लिए कोई प्रेस कॉन्फ्रेंस रिलीज नहीं किया गया है। माना जा रहा था कि होली के बाद सरकार इस पर घोषणा कर देगी।

होली के बाद मिलेगा तोहफा

कर्मचारियों को जल्दी ही डीए में बढ़ोतरी तथा फिटमेंट फैक्टर को लेकर होली के बाद घोषणा हो सकती है। जानकारी के अनुसार यदि सरकार डीए और फिटमेंट फैक्टर पर बढ़ोतरी की घोषणा करती है इससे कर्मचारियों को बहुत लाभ होगा। ज्ञात हो कि महंगाई भत्ता 4 प्रतिशत तक बढ़कर 38 से 42 प्रेषित हो जाएगा। माना जा रहा है कि सरकार की घोषणा के बाद मार्च महीने की सैलरी बढ़ी हुई प्राप्त होगी।

फिटमेंट फैक्टर में इजाफा

केंद्र सरकार फिटमेंट फैक्टर को लेकर बहुत जल्दी रिवीजन करने वाली है। माना जा रहा है कि फिटमेंट फैक्टर पर बढ़ोतरी का ऐलान है। वर्तमान समय में देखे तो केंद्रीय कर्मचारियों को 2.57 प्रतिशत की दर से फिटमेंट फैक्टर दिया जा रहा है। बताया जा रहा है कि अब यह फिटमेंट फैक्टर बढ़कर 3.68 गुना किया जाएगा। इसके लिए कर्मचारियों द्वारा लगातार मांग की जा रही है।

बताया गया है कि अगर फिटमेंट फैक्टर 2.57 से बढ़कर 3.68 होता है तो कर्मचारियों की सैलरी में बंपर इजाफा होगा। जिन कर्मचारियों की सैलरी 18 हजार रुपए है वह बढ़कर 26 हजार रुपए हो जाएगी। ज्ञात हो कि फिटमेंट फैक्टर 2016 के बाद नहीं बढ़ाया गया है। इसी वर्ष मतलब वर्ष 2016 में ही सातवां वेतन आयोग लागू किया गया था।

Sandeep Tiwari | रीवा रियासत

Sandeep Tiwari | रीवा रियासत

    Next Story