राष्ट्रीय

CBSE Single Girl Scholarship 2022: दसवीं पास छात्राओं के स्कॉलरशिप रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू, फटाफट इस तरह करे अप्लाई

CBSE Single Girl Scholarship 2022: दसवीं पास छात्राओं के स्कॉलरशिप रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू, फटाफट इस तरह करे अप्लाई
x
CBSE Single Girl Scholarship 2022 In Hindi: प्रतिभावान छात्रों को आगे की पढ़ाई सुचारू रूप से संचालित रखने के लिए स्कॉलरशिप (Scholarship) दी जाती है.

CBSE Single Girl Child Scholarship In Hindi 2022: प्रतिभावान छात्रों को आगे की पढ़ाई सुचारू रूप से संचालित रखने के लिए स्कॉलरशिप (Scholarship) दी जाती है। सीबीएसई सिंगल गर्ल चाइल्ड स्कॉलरशिप 2022 (CBSE Single Girl Child Scholarship 2022) का लाभ लेने के लिए छात्राओं को ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करवाना होगा। रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू है। जिसकी अंतिम तिथि 14 नवंबर 2022 है। इस अवधि के दौरान जिन सीबीएससी छात्राओं को स्कॉलरशिप का लाभ लेना है वह अवश्य अपना रजिस्ट्रेशन करवा ले।

रजिस्ट्रेशन 14 नवंबर तक

CBSE Single Girl Child Scholarship 2022 के लिए रजिस्ट्रेशन की अंतिम तारीख 14 नवंबर निर्धारित की गई है। रजिस्ट्रेशन के पश्चात इसका सत्यापन होगा। सत्यापन की आखिरी तारीख 21 नवंबर तय की गई है। 21 नवंबर तक प्राप्त सभी रजिस्ट्रेशनो का सत्यापन कार्य पूर्ण होगा।

किसे मिलेगा स्कॉलरशिप का लाभ (CBSE Single Girl Child Scholarship 2022 Registration In Hindi)

-जानकारी के अनुसार सीबीएसई पाठ्यक्रम संचालित विद्यालयों में पढ़ने वाली छात्राओं को सिंगल गर्ल चाइल्ड स्कॉलरशिप 2022 (Single Girl Child Scholarship 2022) का लाभ दिया जा रहा है।

-इस स्कॉलरशिप का लाभ उन छात्राओं को मिलेगा जो अपने माता-पिता की इकलौती संतान है।

-साथ ही बताया गया है कि वह छात्रा जिसने सीबीएसई की मान्यता प्राप्त विद्यालय से दसवीं में कम से कम 60 प्रतिशत अंक के साथ उत्तीर्ण हो गई है।

-अगले वर्ष स्कॉलरशिप रिन्यू करवाने के लिए छात्रा को 11वीं में 50 प्रतिशत से अधिक अंकों में उत्तीर्ण होना होगा।

-इस स्कॉलरशिप का लाभ छात्राओं को 11वीं और 12वीं में दिया जाएगा। जो छात्राएं इसके लिए पात्र है वह अपना रजिस्ट्रेशन अवश्य करवाएं।

-ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के लिए CBSE की आधिकारिक वेबसाइट CBSE. gov. in पर जाकर रजिस्ट्रेशन करवाएं।

-अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। वहां से हर छोटी बड़ी जानकारी प्राप्त हो जाएगी।

Next Story