राष्ट्रीय

CBSE 10th 12th Results 2022: 12वीं के बाद 10वीं के भी परिणाम घोषित, फटाफट से ऐसे करें चेक..

Aaryan Puneet Dwivedi
22 July 2022 3:30 PM IST
Updated: 2022-07-22 10:16:40
CBSE 10th 12th Results 2022: 12वीं के बाद 10वीं के भी परिणाम घोषित, फटाफट से ऐसे करें चेक..
x
CBSE 10th 12th Results 2022: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने कक्षा 10 वीं और 12वीं के रिजल्ट घोषित कर दिए हैं. रिजल्ट को DIGI LOCKER से डाउनलोड किया जा सकता है.

CBSE 10th 12th Results 2022: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने कक्षा 12 के रिजल्ट के बाद अब 10वीं के भी परिणाम घोषित कर दिए हैं. रिजल्ट को DIGI LOCKER से डाउनलोड किया जा सकता है. इसके लिए लिंक एक्टिवेट कर दी गई है. छात्र CBSE की आधिकारिक वेबसाइट results.cbse.nic.in पर रिजल्ट चेक कर सकते हैं.

35 लाख छात्र हुए थें सम्मिलित

10वीं और 12वीं की टर्म-2 परीक्षा करीब 35 लाख छात्रों ने दी है. इसमें 10वीं के 2116290 और 12वीं के 1454370 छात्र शामिल हैं. सेन्ट्रल बोर्ड की परीक्षा देश के विभिन्न स्थानों पर निर्धारित हजारों केंद्रों पर 26 अप्रैल, 2022 से लेकर 15 जून, 2022 तक आयोजित की गई थी.

CBSE कक्षा 10 और कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षा में पासिंग मार्क्स 33% (CBSE Passing Marks) हैं. जिन विषयों में जिनमें प्रैक्टिकल और थ्योरी दोनों हैं, दोनों में कम से कम 33% मार्क्स हासिल करना जरूरी है.

क्रैश हो सकती है वेबसाइट

सीबीएसई की बोर्ड परीक्षाएं में लाखों की संख्या में छात्रों ने भाग लिया है, जब यह छात्र छात्र अपने रिजल्ट एक साथ चेक करेंगे, तो ऐसी परिस्थिति में बोर्ड की वेबसाइट क्रैश होने की आशंका है.

इन वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं रिजल्ट

  1. cbse.gov.in
  2. cbseresults.nic.in
  3. results.gov.in
  4. parikshasangam.cbse.gov.in
  5. digilocker.gov.in

ऐसे चेक कर सकेंगे रिजल्ट

  • सबसे पहले बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जाएं.
  • होम पेज पर दिखाई दे रहे 10वीं या 12वीं के रिजल्ट से जुड़े लिंक पर क्लिक करें.
  • अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे.
  • यहां मांगी जा रही जानकारी जैसे अपना रोल नंबर, DOB आदि भरें और सबमिट पर क्लिक करें.
  • आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा.
Aaryan Puneet Dwivedi

Aaryan Puneet Dwivedi

Aaryan Puneet Dwivedi is a senior editor and an experienced journalist who has been active in the news industry since 2013. He has extensive experience covering and editing news across multiple fields, including politics, national and international affairs, sports, technology, business, and social issues. He is a state-level accredited journalist recognized by the Madhya Pradesh government. Known for his in-depth understanding of news and current affairs, he focuses on delivering accurate, reliable, and reader-friendly information across all major news categories.

Next Story