
CBSE New Syllabus 2022: छात्रों को नहीं पढ़ाया जाएगा भारत में इस्लामी राज का पाठ, बहुत कुछ बदल गया

CBSE New Syllabus 2022: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड यानी के CBSC ने क्लास 11th और 12th के इतिहास और राजनितिक विज्ञान के सिलेबस से कई पाठ हटा दिए हैं. जिसमे गुटनिरपेक्ष आंदोलन, कोल्ड वॉर टाइम, अफ्रीकी-एशियाई क्षेत्रों में इस्लामी साम्राज्यों का उदय, मुगल दरबार और औद्योगिक क्रांति के इतिहास के चैप्टर शामिल थे. वहीं क्लास 10th के पाठ्यक्रम से भी फूड सेफ्टी से एग्रीकल्चर पर ग्लोबलाइजेशन का असर विषय निकाल दिया गया है।
क्लास 11 वीं और 12 वीं में 'धर्म, सांप्रदायिकता और राजनीति सांप्रदायिकता, धर्मनिरपेक्ष राज्य' कॉलम में फैज अहमद फैज की उर्दू कविताओं के अनुवादन को भी हटा दिया गया। CBSE ने सिलेबस में से 'लोकतंत्र और विविधता' पर पाठ भी निकाल दिया है।
CBSE Class 11th New Syllabus 2022
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 11th क्लास के हिस्ट्री के पाठ्यक्रम से जो सेंट्रल इस्लामिक लैंड्स हटाया गया है उसमें पिछले सेशन सिलेबस के अनुसार अफ्रीकी-एशियाई क्षेत्रों में इस्लामिक साम्राज्य का उदय का अर्थव्यवस्था (The Economy of the Rise of the Islamic Empire in Afro-Asian Regions) और समाज पर प्रभाव के बारे में बताया गया था। यह चैप्टर इस्लाम की शरूआत, खिलाफत के उदय और साम्राज्य निर्माण से जुड़ा था
CBSE Class 12th New Syllabus 2022
वहीं 12th में इतिहास की किताब से हटाए गए 'द मुगल कोर्ट: रिकंस्ट्रक्टिंग हिस्ट्रीज थ्रू क्रॉनिकल्स' ('Reconstructing Histories through Chronicles') चैप्टर में मुगलों के सामाजिक, धार्मिक और सांस्कृतिक इतिहास के पुनर्निर्माण के लिए मुगल दरबारों के इतिहास (History of the Mughal Courts to reconstruct the social, religious and cultural history of the Mughals) के बारे में बताया गया है, जिसे अब किताब से निकाल दिया गया है
क्यों बदला पाठ्यक्रम
मुग़लों के इतिहास और उदय के बारे में जानकरी देने वाले पाठ को हटाने के पीछे बोर्ड का तर्क है कि यह बदलाव सिलेबस के युक्तिकरण का हिस्सा है और राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (NCERT) की सिफारिशों के अनुसार ही कोर्ट में बदलाव किए गए हैं




