राष्ट्रीय

CBSE 2022-23 Syllabus Update: सीबीएसई ने अपने पाठ्यक्रम में किये बड़े बदलाव

CBSE Board Exam 2023 Date
x
सीबीएसई ने नए शिक्षा सत्र से पाठ्यक्रम में बदलाव किया है।

CBSE 2022-23 New Syllabus: नए शिक्षा सत्र से सीबीएसई के छात्रों को अब पुस्तको में बदला हुआ कोर्स पढ़ने को मिलेगा। दरअसल सीबीएसई ने 2022-23 का जो नया शैक्षणिक पाठ्यक्रम जारी किया है। उसमें कई चैप्टर हटाए गए है।

इन कक्षाओं के बदले गए चैप्टर

बदले हुए पाठ्यक्रम में सीबीएसई ने कक्षा 10वीं की समाज विज्ञान की किताब से पाकिस्तानी शायर फैज अहमद फैज की शायरी और 11वीं की इतिहास की किताब से इस्लाम की स्थापना, उसके उदय और विस्तार की कहानी को हटा दिया है। इतना ही नही 12वीं की किताब से मुगल साम्राज्य के शासन-प्रशासन पर एक अध्याय में बदलाव किया गया है।

क्या था शेर

काफी समय से सीबीएसई के छात्रों ने एनसीईआरटी की कक्षा 10 की पाठ्यपुस्तक 'डेमोक्रेटिक पॉलिटिक्स' के 'धर्म, सांप्रदायिकता और राजनीति, सांप्रदायिकता, धर्मनिरपेक्ष राज्य' खंड में फैज़ अहमद की कविताओं को पढ़ रहे थें। अब इसे पाठ्यक्रम से बाहर कर दिया गया है। दरअसल इसमें तीन कार्टून दिए गए थें। जिसके माध्यम से सांप्रदायिकता में राजनीति की भूमिका को समझाया गया था।

इन्हे भी किताबों से हटाया

इसी तरह सीबीएसई कक्षा 11वीं की इतिहास की पुस्तक से मध्य इस्लामी भूमि का चैप्टर हटा दिया गया है। इस अध्याय में अफ्रीकी-एशियाई क्षेत्रों में इस्लामी साम्राज्य के उदय और वहां की अर्थव्यवस्था और समाज पर इसके प्रभाव के बारे में बताया गया था। इसी तरह 12वीं की राजनीति शास्त्र पुस्तक से शीत युद्ध और गुटनिरपेक्ष आंदोलन के अध्याय को भी हटा दिया गया है।

Viresh Singh Baghel | रीवा रियासत

Viresh Singh Baghel | रीवा रियासत

    Next Story