राष्ट्रीय

Live CBSE 10th-12th Results 2023 Live Updates: 12वीं के बाद 10वीं का भी रिजल्ट जारी, 93.12% स्टूडेंट्स हुए पास

CBSE 10th-12th Results 2023 Live Updates: 12वीं के बाद 10वीं का भी रिजल्ट जारी, 93.12% स्टूडेंट्स हुए पास
x
CBSE 10th 12th Result 2023 Digital Locker, CBSE 10th 12th Result Out: बोर्ड ने परिणाम जारी कर दिए हैं।

CBSE Board 12th Result Out, Topper List 2023: देश भर में लाखों छात्र केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) कक्षा 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम 2023 (CBSE 10th 12th Board Result) के जारी होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। आज उनका इंतजार ख़त्म हुआ। सुबह-सुबह केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने रिजल्ट जारी कर दिए हैं।

बोर्ड ने शुक्रवार को 10वीं का भी रिजल्ट जारी कर दिया। 10वीं में 93.12% स्टूडेंट्स पास हुए हैं। बता दें की छात्राओं ने छात्रों के मुकाबले बेहतर प्रदर्शन किया है। 10वीं बोर्ड परीक्षा में 94.25% लड़कियां, तो 92.72% लड़के सफल हुए। यानी लड़कों के मुकाबले लड़कियां 1.98% ज्यादा पास हुईं। जानकारी के अनुसार 10वीं की परीक्षा 5 फरवरी से 21 मार्च के बीच हुई थी। 21 लाख 86 हजार 940 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। परीक्षा में 21 लाख छात्र शामिल हुए थे।

त्रिवेंद्रम रीजन 99.91% पास परसेंटेज के साथ टॉप किया है। 99.18% के साथ बेंगलुरु दूसरी, 99.14% के साथ चेन्नई तीसरी, 97.27% के साथ अजमेर चौथी और पुणे 96.92% के साथ पांचवी पोजिशन पर है।

बता दें की सीबीएसई ने 12वीं के नतीजे जारी कर दिए हैं। इस बार 87.33 पास प्रतिशत रहा है। नतीजे cbseresults.nic.in पर उपलब्ध रहेंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार त्रिवेंद्रम रीजन 99.91 पास प्रतिशत के साथ टॉप पर है। लड़कियां 90.68 पास प्रतिशत के साथ लड़कों से 6.01% आगे हैं। अस्वस्थ प्रतिस्पर्धा से बचने के लिए सीबीएसई अपने छात्रों को फर्स्ट, सेकेंड और थर्ड डिवीजन नहीं देगा।

नहीं जारी होंगी मेरिट लिस्ट

बोर्ड के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, "छात्रों के बीच अन्हेल्थी कम्पीटीशन से बचने के लिए सीबीएसई द्वारा कोई मेरिट सूची घोषित नहीं की जाएगी। हालांकि, बोर्ड उन 0.1 प्रतिशत छात्रों को योग्यता प्रमाण पत्र जारी करेगा, जिन्होंने विभिन्न विषयों में सबसे ज्यादा अंक प्राप्त किए हैं।"

Live Updates

Next Story